हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा। श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी द्वारा संचालित डॉ. एन. एल. पटनी डायलिसिस सेंटर, खंदारी पर बुधवार को गुर्दे, हाइपरटेंशन एवं किडनी से संबंधित विभिन्न समस्याओं के लिए निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डीएम नेफ्रोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. वर्तुल गुप्ता ने मरीजों की जांच कर उन्हें उचित चिकित्सा परामर्श दिया।शिविर में कुल 18 मरीजों ने निःशुल्क चिकित्सा परामर्श का लाभ लिया,जिनमें आठ नए मरीज शामिल थे।
कमेटी के अध्यक्ष अनिल जिंदल एवं महामंत्री राजकुमार जैन ने बताया कि कमेटी की ओर से जनसेवा के उद्देश्य से भविष्य में भी इस प्रकार के निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि जरूरतमंद मरीजों को बेहतर चिकित्सा परामर्श मिल सके।
शिविर के आयोजन में कमेटी के उपाध्यक्ष विष्णु गर्ग, कोषाध्यक्ष ताराचंद गोयल, मंत्री प्रशांत गुप्ता, नंदकिशोर गोयल एवं टेक्नीशियन चंद्र का सहयोग रहा।

