सपा के शशांक यादव को 8,856 मतों से हराया, शिक्षक सीट पर सपा के डॉ. आकाश अग्रवाल पहले ही जीत चुके हैं
हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा, 28 अक्टूबर। आगरा से विधान परिषद की स्नातक सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने जीत दर्ज की है। उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशी शशांक यादव को 8,856 मतों के अंतर से पराजित किया।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह को कुल 31,393 मत प्राप्त हुए, जबकि सपा प्रत्याशी शशांक यादव को 22,537 मत मिले। मतों की गिनती के बाद डॉ. सिंह को विजयी घोषित किया गया।
इससे पहले शिक्षक सीट पर सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल को विजयी घोषित किया जा चुका है। इस तरह आगरा की स्नातक और शिक्षक सीटों के परिणाम सामने आ गए हैं। स्नातक सीट पर भाजपा, जबकि शिक्षक सीट पर सपा प्रत्याशी ने जीत हासिल की है।

