हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो
आगरा : पार्श्वधाम,छीपीटोला में आयोजित संत चर्या शिरोमणी पट्टाचार्य आचार्य भगवन "श्री 108 विशुद्ध सागर जी" महामुनिराज जी के तीन अनमोल रत्न परम् प्रभावक सुयोग्य शिष्य जगत् विख्यात "*गूगल बाबा श्रमण मुनि श्री 108 समत्व सागर महाराज जी"*श्रमण मुनि श्री 108 शील सागर महाराज जी"* श्रमण मुनि श्री 108 सुप्रभात सागर महाराज जी"* ससंघ के सानिध्य में श्री 1008 समवशरण महामंडल विधान में पांचवे दिन भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया l इस मौके पर श्रावक श्राविकाओं ने पिच्छिका की शोभायात्रा निकाली और भक्ति संगीत पर जमकर नृत्य किया। पिच्छिका को बडे़ आकर्षण ढंग से सजाया गया और उसको गाजे बाजों के साथ कार्यक्रम स्थल तक लाया गया।
सबसे पहले दीप प्रज्जवलन महिला मंडल द्वारा सुन्दर मंगलाचरण किया गया l मुनि श्री का पाद प्रक्षालन, शास्त्र भेंट और पुरुष और महिलाओ ने किया और मुनिश्री के संघ का मंच पर आगमन हुआ समूचा परिसर उनके जयकारों से गुंजायमान हो उठा। गूगल बाबा श्रमण मुनि श्री 108 समत्व सागर महाराज जी"*श्रमण मुनि श्री 108 शील सागर महाराज जी"श्रमण मुनि श्री 108 सुप्रभात सागर महाराज जी" इस दौरान श्रावकों ने जैन मुनि को नवीन पिच्छिका भेट मुनि श्री समत्व सागर जी - वीरेंद्र कुमार जी जैन शास्त्री जी, गौरव कुमार जी जैन (जैन कांटे वाले) परिवार कमला नगर आगरा और दूसरी पिच्छिका मुनि श्री शील सागर जी - मनोज जैन (बल्लो), रिषभ जैन, रिम वाले छीपीटोला आगरा, तीसरी पिच्छिका मुनि श्री शील सागर जी - मनोज जैन (बल्लो), रिषभ जैन, रिम वाले छीपीटोला आगरा ने की और आयोजन स्थल जयकारों से गूंज उठाl त्रय मुनिराज के चातुर्मास समापन उपरान्त भव्य पीछिका परिर्वतन समारोह श्री पार्श्वधाम, छीपीटोला में बहुत ही उत्साह पूर्वक मनाया गया।
मुनि श्री 108 समत्व सागर महाराज जी ने बताया कि संध्या वेला से पूर्व यदि जीवन में संयम आ जाए,तो यह संध्या बेला भी सुप्रभात की तरह कार्य किया करती है. संध्या का समय होने जा रहा है. कितने लोगों का कितनी बार संध्या की बेला आ चुकी है, किंतु संयम की बेला आज तक नहीं आ पाई है. किंतु आज बहुत सारे लोगों ने इस संयम महोत्सव में अपने संयम का उदय अवश्य किया है. जितने भी जीव आज उस पिच्छी को हाथ स्पर्श कर पा रहे थे, वे महान भाग्यशाली जीव हैं. जिन्होंने अल्प से अल्प नियम लेकर भी, अगर पिच्छी को देने का भाव बनाया है, एक दिन यही मंगल भाव उनको भगवान बनाने के लिए कारण बनेगा।
मुझे अच्छे से याद है आपके भारत के प्रधानमंत्री जब प्रथम बार प्रधानमंत्री बने, तो संसद भवन की सीढ़ियों पर चढ़ रहे थे. और संसद भवन की सीढ़ियों पर चढ़ते हुए उन्होंने संसद भवन के सीढ़ियों का वंदना की और उनके आंख में से आंसू थे. वे इसलिए थे कि इस भारत की बागडोर महान नेताओं ने संभाली हो और मुझे उस बागडोर को संभालने का मौका मिल रहा हो तो वे भावुक हो गए थे. यानी जब एक राष्ट्र की बागडोर उसका इतना गौरव है कि उसके पूर्व के नेता को याद करके स्मरण करके, वर्तमान के आपके प्रधानमंत्री की आंखों में आंसू थे यानी जो,जितने जीव इस रुजु सबसे हल्की पिच्छी को आज अपने हाथों में धारण करके चलते हैं, वे तो कितने भाग्यशाली जीव हैं. जिस परंपरा को, जिस पदों पर कभी अरिहंत परमात्मा महामुनि निर्ग्रंथ ऋषभदेव विराजमान होते होंगे, कभी महावीर भगवान इस मुद्रा को लेकर घूमते होंगे, इस पिच्छी कमंडल का जिन्होंने उपदेश दिया, ऐसे रिद्धिधारी मुनिराज भी जहां पिच्छी कमंडल लेके घूमते होंगे, उस पिच्छी कमंडल को धारण करने का सौभाग्य हम सबको इस भव में मिला हुआ है, इससे बड़ा सौभाग्य क्या होगा? अभी-अभी बहुत सारे लोगों ने सिर्फ पिच्छी उठाई थी. भैया, भारी थी कि हल्की थी? हल्की थी ना? लेकिन दुनिया की सबसे भारी चीज़ अगर कोई है ना, तो उसका नाम पिच्छी है. यानी अगर दुनिया की सबसे हल्की चीज़ होने पर भी सबसे भारी है. अभी तक आपको लग रहा था ये सबसे हल्की है. अभी तक ये लग रहा था कि सबसे हल्की है, लेकिन इसे उठाने में बड़े-बड़े शूरवीर पहलवान इसका भार उठा के नहीं चल सकते हैं l सबसे सस्ती है ना? भैया, दुनिया की सबसे सस्ती चीज़ कुछ भी नहीं, कोई चोरी भी नहीं करता. कोई चोरी भी नहीं करता, ऐसी चीज़ ही दिगंबर मुनि रखा करते हैं, इसलिए रखा करते हैं ये किसी जीव को वध करने का कारण नहीं है. यह किसी जीव को कष्ट पहुंचाकर भी, यह पंख उठाए नहीं जाते, निकाले नहीं जाते हैं. यह नियम है कि मोर, मयूर एक ऐसा पक्षी है जो अपने पंखों को स्वतः छोड़ देता है, उन पंखों को एकत्रित करते हुए इन मोर के पंखों से पिच्छी बनाई जाती है, लगता बहुत अच्छा है. लगता ये है कि सस्ती सी चीज़ है इसलिए कोई उठाएगा नहीं।
दिगंबर जैन साधु के पास तीन उपकरण के अलावा और कुछ भी नहीं होता। पिच्छिका, कमंडल और शास्त्र इन तीन उपकरणों के माध्यम से ही वे अपनी जीवन भर साधना करते रहते हैं, संयमोपकरण जिसे पिच्छिका कहते हैं, यह पिच्छिका मोर पंखों से निर्मित होती है, मोर स्वत: ही इन पंखों को वर्ष में तीन बार छोड़ते हैं उन्हीं छोड़े हुए पंखों को इकट्ठा करके श्रावकगण पिच्छिका का निर्माण करते हैं, पिच्छिका के माध्यम से मुनिराज अपने संयम का पालन करते हैं जब कहीं यह उठते हैं, बैठते हैं तब उस समय जमीन एवं शरीर का पिच्छिका के माध्यम से परिमार्जन कर लेते हैं, ताकि जो आंखों से दिखाई नहीं देते ऐसे जीवों का घात न हो सके। यह पिच्छिका उस समय भी उपयोग करते हैं जब शास्त्र या कमंडल को रखना या उठाना हो। जहां शास्त्र या कमंडल रखना हो वहां पर जमीन पर सूक्ष्म जीव रहते हैं जिन्हें हम आखों से नहीं देख सकते, तो पिच्छिका से उन जीवों का परिमार्जन कर दिया जाता है, ताकि उन्हें किसी प्रकार का कष्ट न पहुंचे। यह पिच्छिका इतनी मृदु होती है कि इसके पंख आंख के ऊपर स्पर्श किए जाएं तो वह आंखों में नहीं चुभते और जब इन पंखों में लगभग एक साल के भीतर यह मृदुता कम होने लगती है तो इस पिच्छिका को बदल लिया जाता है। इस कार्यक्रम को पिच्छिका परिवर्तन के नाम से जाना जाता है ।
इस मौके पर श्रुत मंथन वर्षायोग समिति के प.महावीर प्रसाद जैन, प. विजय जैन शास्त्री जी, प. तरुण शास्त्री जी ( इंदौर), प्रवीन जैन, आनंद जैन, रमेश जैन, मुकेश जैन, विवेक जैन, राजीव जैन, चक्रेश जैन, अशीष जैन (बाबा), हेमंत जैन, दीपक जैन, सचिन जैन, रोहित जैन, विन्नू जैन मीडिया प्रभारी राहुल जैन एवं सकल जैन समाज सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।





