सेवा भारती फतेहाबाद की बैठक में सेवा कार्यों की समीक्षा,आगामी योजनाओं पर मंथन


सेवा बस्तियों में बाल संस्कार, महिला सिलाई,भजन मंडली एवं स्वास्थ्य केन्द्रों के विस्तार पर विशेष चर्चा

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

फतेहाबाद। सेवा भारती जिला फतेहाबाद की जिला कार्यकारिणी की बैठक में सेवा बस्तियों में संचालित विभिन्न सेवा प्रकल्पों की समीक्षा की गई तथा आगामी सेवा कार्यों की विस्तृत योजना तैयार की गई। बैठक में बाल संस्कार केन्द्र, महिला सिलाई केन्द्र, भजन मंडली, स्वास्थ्य केन्द्र एवं स्वावलंबन से जुड़े अन्य सेवा केन्द्रों के कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में जिला केन्द्र,अन्य नगर केन्द्रों तथा 5000 की जनसंख्या वाले गांवों में संचालित सेवा केन्द्रों के माध्यम से सेवा बस्तियों में समाजोपयोगी गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही आगामी समय में सेवा कार्यों के विस्तार, समाज के जरूरतमंद वर्गों तक पहुंच बनाने तथा विभिन्न सेवा प्रकल्पों को सुचारू रूप से संचालित करने की कार्ययोजना बनाई गई।

बैठक में सेवा भारती के प्रांतीय उपाध्यक्ष वीरेन्द्र वार्ष्णेय, प्रांतीय स्वावलंबन प्रमुख बलवीर सिंह, जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा, जिला मंत्री बहिन डॉ. मीरा जी, जिला कोषाध्यक्ष बहिन संगीता जी, बहिन लक्ष्मी, बहिन अंजलि एवं बहिन सुनीता गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सेवा भारती के सेवा कार्यों को अधिक व्यापक एवं प्रभावी बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य सेवा बस्तियों में शिक्षा, संस्कार, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य एवं स्वावलंबन के माध्यम से समाज के जरूरतमंद वर्गों को आत्मनिर्भर बनाना रहा।