राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व शास्त्री जी की कांग्रेस जनों ने मनाई जयन्ती। उनका भावपूर्ण स्मरण किया।

 



आगरा - उ प्र कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र कुमार चिल्लू एडवोकेट के नेतृत्व में आज सुभाष पार्क से रावली स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा तक पैदल मार्च किया। व किसानों, मजदूरों के साथ बीजेपी सरकार द्वारा किए जा रहे शोषण के विरोध में जबरदस्त नारेबाजी की।


श्री चिल्लू ने रावली स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा एवं माल रोड पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।


इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए शहर अध्यक्ष श्री चिल्लू ने कहा कि वर्तमान बीजेपी सरकार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के बताए जय जवान जय किसान के नारे के विपरीत देश के किसानों, मजदूरों को दुबारा से देश के चन्द उद्योगपति का गुलाम बना रही है।


श्री चिल्लू ने कहा कि आज देश व प्रदेश में केवल कांग्रेस ही गांधी वादी तरीके से उनके मार्ग पर चल कर प्रियंका गांधी जी, राहुल गांधी जी व अजय कुमार लल्लू जी के नेतृत्व में बीजेपी की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ सड़कों पर संघर्ष कर रही है।


श्री चिल्लू ने कहा कांग्रेस जन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व पूर्व प्रधानमंत्री स्व श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के सिद्धांतो, आदर्शो को अपने जीवन में अपनाएं और पहले इन महान नेताओ के नेतृत्व में ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी अब एक और लड़ाई देश के किसानों, मजदूरों को गुलाम बनाए जाने के विरूद्ध लड़नी पड़ेगी।


कार्यक्रम में कांग्रेस के सर्व श्री पूर्व पार्षद अहमद हसन, अशोक शर्मा, डॉ मधुरिमा शर्मा, नंदलाल भारती, भीष्म पाल सिंह मुखिया, इब्राहिम ज़ैदी, विनोद ज़रारी, अरविंद दौनारिया, अजहर वारसी, विराग जैन, चन्द्र मोहन जैन, कपिल गौतम, अपूर्व शर्मा, सोनू सक्सैना, गौरव शर्मा, मो. शरीफ काले, अदनान कुरैशी, अनुज शिवहरे, अनवार कुरैशी, राम दत्त दिवाकर, अनिल विधोलिया, प्रदीप जैन सी ए, कपूर चंद रावत, आई डी श्रीवास्तव,अनुराग गोयल, अश्वनी कुमार बिट्टू, अनुज शर्मा, समीक्षा दीक्षित, गीता सिंह,ताहिर हुसैन, शिल्पा दीक्षित, कृष्णा तिवारी, राजकुमारी जाटव, संतोष चौधरी, वीरेन्द्र सोनी, मुकेश शर्मा, नासिर कुरैशी, रवि सोलंकी, आदि शामिल थे।