धर्मेन्द्र सिंह परमार बने करणी सेना,आगरा के जिलाध्यक्ष

 

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा। 12 अप्रेल,समाजसेवा एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले धर्मेन्द्र सिंह परमार को करणी सेना,आगरा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनके इस मनोनयन से जिले में संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

श्री परमार अपने कुशल नेतृत्व, मेहनत और समाज के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते हैं। संगठन के पदाधिकारियों का मानना है कि उनके नेतृत्व में करणी सेना समाज हित के कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं सशक्त रूप से आगे बढ़ाएगी।

इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं समर्थकों ने परमार को बधाई दी और उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।

महाराणा सांगा जी ( महाराणा संग्राम सिंह जी) की जयंती : 

करणी सेना एवं सहयोगियों ने महाराणा प्रताप जी के 'बाबा श्री' महाराणा सांगा जी की जयंती बड़े ही उत्साह पूर्वक मनाई। सभी ने सांगा जी को नमन करते हुए उनके कृतित्व-व्यक्तित्व पर विस्तृत प्रकाश डाला एवं उनसे प्रेरणा लेने की बात कही।

 इस पुनीत अवसर पर करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह चौहान द्वारा नवागत जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह परमार को मनोनयन पत्र सौंपा गया। आयोजन में संजय चौहान-प्रदेश अध्यक्ष,मुकेश सिकरवार- राष्ट्रीय सचिव, धर्मेंद्र राघव-प्रदेश सचिव,धर्मेंद्र परमार-जिलाध्यक्ष, देवेंद्र सिकरवार ,रवि भदौरिया,जय सिंह,ऋषभ चौहान,ऋषि परिहार,देवेंद्र सिंह,दीप सिंह,आकाश परिहार,करण ठाकुर,विकाश चौहान आदि गणमान्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।