वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर महिलाओं से संवाद करते उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।



मिशन शक्ति का एक हफ्ते में दिख रहा असर : मुख्यमंत्री।


- थाना हरीपर्वत में महिलाओं से वीडियो कॉन्फ्रेंस कर रूबरू हुए सीएम।


आगरा।  (प्रवीन शर्मा )

मिशन शक्ति के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से महिलाओं और प्रबुद्ध जनों से  रूबरू हुए। उन्होंने मिशन शक्ति की सराहना की। सीएम ने कहा कि 1 हफ्ते में काफी बदलाव दिख रहा है। इसी को आगे बढ़ाने की जरूरत है। इस अभियान की सफलता के लिए समाज को आगे आना चाहिए। 

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से थाना हरी पर्वत को जोड़ा गया था। थाने पर जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, महिलाएं और रोल मॉडल बुलाई गई थी। इसमें पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। श्याम की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुबह 10 बजे शुरू हुई। उसमें उत्तर प्रदेश के सभी रेंज मुख्यालय के जिलों के एक-एक थाने को जोड़ा गया था।  वहां महिला सुरक्षा के लिए किए गए इंतजामों का अधिकारियों ने प्रेजेंटेशन दिया। इसके बाद थाने पर मौजूद महिलाओं ने मुख्यमंत्री से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीड़ित सबसे पहले पुलिस के पास पहुंचते हैं, इसलिए पुलिस की जिम्मेदारी है कि उनकी समस्या सुनकर निस्तारण करे। शक्ति मिशन शुरू होने से के बाद एक हफ्ते में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। सात दिनों में पुलिस के कार्यक्रम दिखाई दिए हैं। जो लोग तिल का ताड़ बना रहे थे अब वे कटघरे में खड़े हैं। महिला संबंधी अपराधों में सजा दिलाने में भी तेजी आई है। थानों में महिला हेल्प डेस्क को प्रभावी बनाने के लिए उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस व्यवस्था को सही रखें और मॉनिटरिंग करते रहें। सीएम ने कहा कि जब तक मिशन शक्ति में समाज और प्रबुद्ध जन नहीं जुड़ेंगे तब तक यह कार्यक्रम सरकारी बनकर रह जाएगा। समाज को इसके लिए आगे आना होगा। नेटवर्क बाधा के कारण महिलाओं की मुख्यमंत्री से संवाद की इच्छा अधूरी रह गई।