एमिटी लाॅ स्कूल द्वारा वैकल्पिक विवाद समाधान एंव मध्यस्थता पर आयोजित निशुल्क सर्टिफिकेट कोर्स का समापन।



नोयडा । ( हि .वार्ता )

विधि के छात्रों को वैकल्पिक विवाद समाधान एंव मध्यस्थता के संर्दभ में जानकारी प्रदान करने के लिए और संबधित विषय में कैरियर निर्माण संबधित जानकारी प्रदान करने के लिए एमिटी लाॅ स्कूल नोएडा के लीगल अवेयरनेस एंड लिटरेसी कमेटी द्वारा वैकल्पिक विवाद समाधान एंव मध्यस्थता पर पांच दिवसीय अक्टूबर 28 से नवंबर 01 तक निशुल्क सर्टिफिकेट कोर्स का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम का आज समापन किया गया जिसमें दिल्ली उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश माननीय न्याय मंजू गोयल एंव वरिष्ठ एडवोकेट एंव भारत के पूर्व एडिशनल साॅलिसिटर जनरल श्री अमरजीत सिंह चंडियोक ने अपने शब्दों से छात्रों को प्रोत्साहित किया।

दिल्ली उच्च न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश माननीय न्याय मंजू गोयल ने संबोधित करते हुए कहा कि एक अच्छी शिक्षा के साथ साथ सही रवैया होना बेहद जरूरी है। बहुत साल पहले जब एडीआर लाया गया तो उस समय के वकील प्रसन्न नही थे। आप सभी छात्र स्ंवय से न्याय का सही अर्थ पूछे क्योकि इसका अर्थ कठिन है। सदैव याद रखे की न्याय ही सबसे जरूरी तथ्य है। भारत एक ऐसा देश है जहां अनेक प्रकार के अंतर है लेकिन अगर हम सभी मिलकर उन अंतर को समाप्त नही कर सकते तो यह देश के कानून प्रणाली की बड़ी विफलता है और हमारी भी। हर किसी के लिए न्याय की परिभाषा अलग होती है। हमे हर व्यक्ति की परिभाषा को समझना आना चाहिए।

वरिष्ठ एडवोकेट एंव भारत के पूर्व एडिशनल साॅलिसिटर जनरल श्री अमरजीत सिंह चंडियोक ने कहा कि एक अच्छे वकील बनने के लिए सबसे पहले जरूरी है कि अच्छे इंसान बने। अपने अंदर लाॅ के प्रति जोश एंव जुनून लाए तभी आप अच्छे वकील बनेगे। तकनीक आपके लिए है उसका इस्तेमाल करे लेकिन लाॅ का सही अर्थ आपके लिए क्या है इसे समझे न कि इंटरनेट की परिभाषा पर अमल करे। मुझे उस दिन का इंतजार है जब आपमें से एक कोई उठकर कहेगा कि जज साहब आपका निर्णाय गलत है। कभी भी अपने किए पर बूरा न महसूस करे क्योकि अगर आपको पता है कि आप सही है तो अपने अंदर आत्म विश्वास लाए। हमारें देश के कोर्ट कक्ष में हजारों केस अपूर्ण है लेकिन मेरे अनुसार यह भी एक अच्छी बात है कि आज भी लोग कानून पर विश्वास करते है तभी कोर्ट की तरफ आशा लगाते है। हम सभी को लाॅ प्रणाली पर ध्यान देना चाहिए आप सभी को देश के विकास में योगदान देना है तो कानून पाठ्यक्रम आपके लिए सबसे सही है।

एमिटी लाॅ स्कूल नोएडा के चेयरमैन डा डी के बंद्योपाध्याय ने इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए सभी को बधाई दी और कहा कि आज के समय के अनुसार यह सबसे अहम विषय है। आप सभी की यह जिम्मेदारी बनती है कि देश के कानून प्रणाली में सुधार लाने हुत आपको इस क्षेत्र से जुड़ना होगा।