ब्राह्मणों की हत्या से समाज आक्रोशित


जिलाधिकारी को ज्ञापन देने जाते ब्राह्मण चेतना परिषद के पदाधिकारी



- ब्राह्मण चेतना परिषद ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन ज़िलाधिकारी  को सौंपा।



आगरा।  (प्रवीन शर्मा )

प्रदेश में लगातार हो रही ब्राह्मण समाज के लोगों की हत्या से रोष में ब्राह्मण चेतना परिषद ने सरंक्षक व जितिन प्रसाद जी पूर्व राज्यमंत्री भारत सरकार जितिन प्रसाद की अगुवाई में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को  दिया।

 ज्ञापन में कहा गया है कि  प्रदेश में ब्रामणों की हत्या हो रही है।पिछले दिनों कानपुर के घाटमपुर में हुई पप्पू वाजपेई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कानपुर की ही नाबालिग ब्राह्मण बेटी खुशी दुबे को नारी संप्रेषण ग्रह बाराबंकी में खून की उल्टियां आना और उसको उचित उपचार नहीं मिल सका। इसके अलावा जनपद एटा में 13 वर्षीय बेटी खुशी वशिष्ठ की हत्या कर दी गई। इससे ब्राह्मण समाज मे काफी रोष है।

 ज्ञापन देने वालों में सतेंद्र दीक्षित (जिलाध्यक्ष, ब्राह्मण चेतना परिषद, आगरा), अशोक पांडेय, संजय शर्मा, धर्मेन्द्र शर्मा, अपूर्व शर्मा, अनिल विधोलिया, उमाशंकर उपाध्याय, गौरव शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।