श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर निर्माण- सात्विक दान संग्रह में आगरा(यमुना पार)की सक्रिय भूमिका





आगरा। (हि. वार्ता)

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण हेतु सात्विक दान संग्रह में ट्रांस यमुना कॉलोनी के निवासियों ने बड़े ही उत्साह पूर्वक भाग लिया।

 कॉलोनी के प्रमुख लोगों ने ऐसे पुनीत कार्य के लिए जन जागरण अभियान के तहत घर-घर जाकर धन संग्रह किया। 

अभियान प्रमुख, क्षत्रिय महासभा के पूर्व अध्यक्ष आर.पी. सिंह जादौन ने कहा कि हम श्रीराम मंदिर के निर्माण हेतु जो भी सहयोग तन ,मन धन से कर रहे हैं इसके लिए हम खुद को धन्य समझ रहे हैं ,कि हमें ऐसा पुनीत कार्य इस युग में करने को मिला है।

 भाजपा नेता एवं विस्तारक -टोली प्रमुख, हुकुम सिंह तोमर ने कहा कि भगवान श्रीराम जी के मंदिर निर्माण में निधि एकत्र करने में हमें काफी हर्ष हो रहा है ,इस पुण्य कर्म से हमें एवं दानदाताओं को जरूर कल्याणकारी फल मिलेगा।

 उनका कथन कि... श्री रामजी करेंगे बेड़ा पार ,अरे मन काहे कूँ डरे । 

अभियान प्रमुख- कृष्ण मुरारी माहेश्वरी (एडवोकेट )ने बड़े ही सधे जवाब में कहा कि, हमें जो यह पुण्य कार्य करने का अवसर मिला है ,इसे गवांना नहीं है, ऐसा सेवा कार्य हर किसी को नसीब नहीं होता।

भगवान श्रीराम जी के मंदिर निर्माण के लिए समर्पण निधि एकत्रित करने में मुख्य रूप से ,अभियान प्रमुख -आरपी सिंह जादौन , हुकुम सिंह तोमर,कृष्ण मुरारी माहेश्वरी,टीटू भदौरिया , संजीव गुप्ता , विमल दीक्षित , श्याम लाल अग्रवाल , गोल्डी गुप्ता,नैना माहेश्वरी , अभय गुप्ता(लकी) आदि कॉलोनी के गणमान्य लोग साथ रहे ।