आगरा शहर कांग्रेस कमेटी ने धूमधाम से मनाया,गणतंत्र दिवस




आगरा।उ.प्र.

शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में रामलीला मैदान पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री देवेन्द्र कुमार चिल्लू एडवोकेट ने झंडारोहण किया, कांग्रेस सेवादल की टुकड़ी द्वारा शहर अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार चिल्लू एडवोकेट को गार्ड ऑफ ऑनर  दिया गया व देश के लोकतंत्र, संविधान, जनता के मौलिक अधिकारों व देश की रक्षा हेतु शपथ कांग्रेस जनों को शहर महासचिव पी सी नरवार द्वारा दिलाई गई।

इसके पश्चात बोहरे राम गोपाल मार्केट कोतवाली, फुव्वारा अग्रसेन चौक, किदवई पार्क श्याम होटल, अजहर वारसी के कार्यालय, बल्केश्वर पर सभी जगह शहर अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार चिल्लू द्वारा झंडारोहण किया गया।


कार्यक्रमों का संचालन नंदलाल भारती, संजय श्रीवास्तव, नवीन चन्द्र शर्मा ने किया।

इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार चिल्लू एडवोकेट ने कहा कि वर्तमान में देश के लोकतंत्र, संविधान व जनता के मौलिक अधिकारों के लिए गंभीर खतरा आरएसएस बीजेपी की सत्ता पर काबिज सरकारों द्वारा पैदा कर दिया गया है।


श्री चिल्लू ने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी है जिसने कि देश की आज़ादी में ब्रिटिश हुकूमत को उखाड़ फैंकने के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, डॉ भीम राव अम्बेडकर, सुभाष चन्द्र बोस, चन्द्र शेखर आजाद, सरदार भगत सिंह, सरदार पटेल, मौलाना अबुल कलाम आजाद जैसे स्वतंत्रता सैनानियों के महान नेतृत्व में लड़ाई लड़कर देश को आज़ाद कराया।


वर्तमान में केन्द्र की सत्ता पर काबिज आरएसएस बीजेपी की सरकार के पास आज़ादी से लेकर आज तक अपना कोई भी इतिहास नहीं है, इसलिए कांग्रेस के अध्यक्ष रहे नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, सरदार पटेल, भगत सिंह जी को अपना नेता बताकर झूठ बोल कर वर्तमान युवा पीढ़ी को गुमराह कर रहे हैं। जबकि आज़ादी की लड़ाई में आरएसएस के लोगों द्वारा अंग्रेजी हुकूमत के लिए मुखबरी की गई थी, जोकि इतिहास का काला सच आज तक दर्ज है।


श्री चिल्लू ने कहा कि आज पुनः देश को लूटने के लिए, जनता को गुलाम बनाने के लिए आरएसएस और भाजपा गुजरात के उद्योगपति अडानी अम्बानी के साथ मिलकर कुचक्र रच रहे हैं, इसका विरोध सभी को मिलकर करना होगा।


दोपहर 2 बजे ऐतिहासिक परम्परागत जुलूस फुलट्टी चौराहे से भारत माता की झांकी के साथ सेव का बाज़ार, किनारी बाज़ार, जौहरी बाजार, सुभाष बाज़ार, पीपल मंडी, काला महल, धूलिया गंज, बेलन गंज, कचहरी घाट होता हुआ पुरानी मंडी चौराहा पर पहुंच कर सभा में परिवर्तित हो गया।

अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राघवेन्द्र मीनू व शहर अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार चिल्लू एडवोकेट द्वारा की गई।

जुलूस का बाजारों में फूल मालाएं पहनाकर व बरसाकर, व मिष्ठान वितरण करके स्वागत किया गया।

मार्ग में बांस दरवाजा पर महात्मा गांधी जी की व अचल भवन में लालकिला आगरा पर आज़ादी का पहला झण्डा फैराने वाले स्वतंत्रता सेनानी आगरा के पूर्व सांसद सेठ अचल सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।


कार्यक्रम में दुष्यंत शर्मा, दिनेश बाबू शर्मा, पीसीसी सदस्यगण भारत भूषण गप्पी, हारून रशीद कुरैशी, अरविंद दौनेरिया, मुन्ना लाल वर्मा, पूर्व पार्षदगण अशोक शर्मा, अहमद हसन, प्रकाश चंद अग्रवाल, अशोक राठी, बृज बल्लभ गोस्वामी, रमाकांत सारस्वत, नवीन चन्द्र शर्मा, बब्बे भार्गव, रमेश पहलवान, अजहर वारसी, नंदलाल भारती, आई डी श्रीवास्तव, माया माहौर, दिनेश सिंह, परमजीत सिंह, विराग जैन, प्रदीप जैन सी ए, सलीम उस्मानी,असलम शेख, अजय बाल्मिकी, अनुराग गोयल, कमल शर्मा, नरेंद्र त्यागी, नरेन्द्र शर्मा, अश्वनी जैन, पारुल शर्मा, कपिल गौतम, निर्मल निषाद, मो. शरीफ काले, हबीब कुरैशी, याकूब शेख, गुड्डू शुक्ला, नितिन वर्मा, अश्वनी कुमार बिट्टू, समीक्षा दीक्षित, कृष्णा तिवारी, बृज किशोर गौतम, गुड्डू टंडन, इब्राहिम ज़ैदी, हुकुम सिंह कुशवाह, राम प्रकाश बघेल, भीष्म पाल सिंह मुखिया,

ताहिर हुसैन, दिलीप वर्मा, रामचंद्र गुप्ता, गिर्राज धाकरे, महावीर धाकरे, इदरीश बाटु भाई, अदनान कुरैशी, नगीना चौधरी, विजय यादव, सी एम पाराशर, अतुल यादव, शांति स्वरूप रावत, राजकुमारी जाटव, गीता सिंह, आदि शामिल थे।