आगरा - शहर कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार चिल्लू के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने आज नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर माल रोड स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस महासचिव अनिल यादव थे।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव अनिल यादव जी ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को देश का महान सपूत बताते हुए कहा कि उनके योगदान को देश भुला नहीं सकता है।
श्री यादव ने कहा कि नेताजी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे थे और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से काफी प्रभावित थे, इसलिए नेताजी ने सभी जातियों को साथ लेकर आज़ादी की लड़ाई में भाग लिया और अंग्रेजो को देश से भगाया, नेताजी हमेशा साम्प्रदायिकता के विरोधी थे।
शहर अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार चिल्लू ने कहा कि देश की आज़ादी के लिए नौजवानों व जनता को नारा देने वाले * तुम मुझे खून दो, मै तुम्हें आज़ादी दूंगा* का नारा आज भी देश के मजदूर गरीब, युवाओं व किसानों के लिए सार्थक है।
आज देश का करोड़ों किसान अपने खेतों को मोदी जी के उद्योगपति मित्रों से गुलाम बनाए जाने की नीतियों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर आन्दोलन कर रहा है, लेकिन अंग्रेजी हुकूमत का साथ देने वाले बीजेपी सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है।
कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी आशुतोष दीक्षित, पूर्व पार्षद अशोक शर्मा, विनोद बंसल, नंदलाल भारती, जमील खान, इदरीश मेव, आई डी श्रीवास्तव, अनिल शर्मा, बृज मोहन शर्मा एडवोकेट आदि शामिल रहे।

संविधान, अधिकार व सम्मान की रक्षा हेतु जनता को संघर्ष करना होगा - अनिल यादव
आगरा - शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में संगठन सृजन अभियान के तहत वार्ड 10, 14,65,81 व 93 में बैठकें संपन्न हुई। अध्यक्षता शहर अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार चिल्लू ने की।
मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस महासचिव अनिल यादव थे।
संचालन नंदलाल भारती ने किया।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव अनिल यादव ने कहा कि आज देश में लोकतंत्र के साथ साथ संविधान, अधिकार व आम जनता के सम्मान को हिटलरशाही नीति पर चल रही मोदी सरकार से गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है।
इसके लिए देश के किसानों के साथ साथ, मजदूर, व्यापारी, नौजवान, समाज के सभी वर्गों को सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरना होगा।
श्री यादव ने कहा कि मोदी सरकार अडानी अम्बानी के सरवन कुमार बने हुए हैं, जोकि उनके लिए देश को बेच रहे हैं।
शहर अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार चिल्लू ने कहा कि मोदी जी सत्ता के घमंड में चूर होकर अपनी तुगलकी फरमान से जनता का रोजाना उत्पीड़न कर रहे हैं, मास्क, व्हीकल के आम जनता के महंगे चालान किए जा रहे हैं, लेकिन मोदी सरकार के पास जनता को मुफ्त मास्क देने की चिंता नहीं है।
श्री चिल्लू ने कहा कि पूरे देश की जनता त्राहिमाम त्राहिमाम कर रही है, लेकिन मोदी सरकार रोम के राजा नीरो की तरह बांसुरी बजाने में मस्त हैं।
बैठकों में सर्व श्रीआशुतोष दीक्षित, पूर्व पार्षदअशोक शर्मा, विनोद बंसल, अरविंद दौनेरिया, संतोष दीक्षित, कपिल गौतम, यामीन कादरी एडवोकेट, आई डी श्रीवास्तव, रहीस भाई, लाला भाई, विमल भाई, दिलीप वर्मा, अजहर वारसी, कार्तिक सेठ, अनिल शर्मा आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।