भाजपा ने किया श्रीराम मंदिर निधी समर्पण अभियान को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान

 



सवांददाता, के,के,कुशवाहा



      आगरा। भारतीय जनता पार्टी कैलाश मंडल के अंतर्गत वार्ड 52 के पदाधिकारियों ने ऊर्जावान मंडल अध्यक्ष रामकुमार जादौन जी से प्राप्त दिशानिर्देशों का पालन करते हुए, वार्ड अध्यक्ष संतोष शर्मा के नेतृत्व में विशाल संखनाद रैली का आयोजन कर श्रीराम मंदिर निधी समर्पण अभियान को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।

      रैली का शुभारंभ संत समाज के सानिध्य में जय श्री राम के गगनभेदी नारों के साथ मऊ रोड़ स्थित वार्ड अध्यक्ष संतोष शर्मा के आवास से आरंभ होकर विभिन्न कालोनियों और धार्मिक स्थलों पर होते हुए मऊ गांव पहुंच कर समापन हुई। 

          इस दौरान मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसका स्थानिय नागरिकों ने जगह जगह पुष्प वर्षा और फ़ूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।

         वार्ड अध्यक्ष सन्तोष शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी वार्ड 52 में अपनी भूमिका पर सदैव खरा उतरने का प्रयास करेगी और पार्टी द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पूरी निष्ठा से निर्वाहन करेगी। 

     आयोजन में मुख्य रूप से उपस्थित रहीं वार्ड पालक श्रीमती दीपिका लाल जी ने सभी कार्यकर्ताओं को सफल आयोजन की बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। 

  इस अवसर पर, मंडल उपाध्यक्ष विकास छावड़ा , युवा नेता ललित गौतम , पूर्व पार्षद प्रत्याशी नीरज चौधरी , वरिष्ठ भाजपा नेता नेमचंद्र जैन , अधिवक्ता राहुल सिसौदिया , युवा समाजसेवी रविन्द्र चाहर , युवा भाजपा नेता आकाश कुमार , लाल बाबू शर्मा, गजेन्द्र सिंह जी, अमन सिंह , सविता चौधरी, सतीष परमार , नितिन चौधरी , दीपक गोला,  सहित संत समाज और दर्जनों रामभक्त उपस्थित रहे।