आगरा।हि. वार्ता
शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री देवेन्द्र कुमार चिल्लू एडवोकेट ने आज जानकारी दी, कि 19 फरवरी को राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जी की किसान महा पंचायत में शहर से सभी 108 वार्डो से लगभग 150 कारों,5 बस व लगभग 50दोपहिया वाहनों से कांग्रेस जन शामिल होंगे, इसके लिए सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
श्री चिल्लू ने आज ये जानकारी डा. बी आर अम्बेडकर सामुदायिक भवन सब्जी मंडी छीपी टोला पर आयोजित एक प्रेस वार्ता में दी।
श्री चिल्लू ने बताया कि वाहनों का काफिला प्रातः 10 बजे प्रताप पुरा चौराहा से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके मथुरा के लिए एम जी रोड होते हुए रवाना होगा, प्रताप पुरा पर उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री डॉ कृष्ण वीर सिंह कौशल वाहनों के काफ़िले को झंडा दिखाकर रवाना करेंगे।
श्री चिल्लू ने बताया कि एमजी रोड से भगवान टॉकीज होते हुए मथुरा मंडी समिति चौराहे के पास पाली गांव , मथुरा पहुंचेगा।
श्री चिल्लू ने कहा कि मथुरा में प्रियंका गांधी जी की किसान महा पंचायत ऐतिहासिक होगी और भीड़ के सारे रिकार्ड तोड़ देगी व साथ ही केन्द्र वप्रदेश में चल रही अहंकारी भाजपा की सरकारों को उखाड़ फेंकने का भी कार्य करेगी।
प्रेस वार्ता में कांग्रेस के सर्व श्री विनोद बंसल, डा. मधुरिमा शर्मा, पूर्व पार्षद अशोक शर्मा, अरविंद दौनेरिया, नंदलाल भारती, बुरहान शमसी, अजहर वारसी, विनोद ज़रारी, आई डी श्रीवास्तव, ताहिर हुसैन आदि उपस्थित थे।