रक्तदान शिविर के साथ श्रीकृष्ण लीला महोत्सव का समापन



हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा। श्रीकृष्ण लीला समिति की ओर से आयोजित श्रीकृष्ण लीला महोत्सव का समापन सेवा और समर्पण के संदेश के साथ हुआ। इस अवसर पर एसएन मेडिकल कॉलेज के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें महंत अनंत उपाध्याय, पंकज शास्त्री सहित लक्ष्मण पंडित, मुन्नालाल, रामेंद्र मोहन, कृष्ण कुमार, अनूप गोयल, गोपाल शर्मा और मनोज बंसल आदि ने रक्तदान किया।

समिति अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद को जीवन देने का सबसे बड़ा माध्यम है। श्रीकृष्ण लीला महोत्सव के जरिए धार्मिक परंपराओं के साथ भगवान श्रीकृष्ण के प्रेम, करुणा, सेवा और परोपकार के संदेश को समाज तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।

एसएन मेडिकल कॉलेज की ओर से डॉ. विनय गोयल, डॉ. शैली सिंह, प्रमोद कुमार, पिंकी त्यागी, अनवर खान, अनिरुद्ध, रजनीश, भावना और स्वाति ने शिविर की व्यवस्थाएं संभालीं।

इसके बाद पंडित महेश शास्त्री के निर्देशन में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन हुआ। श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर महोत्सव की पूर्णाहुति की। इसमें मुकेश शर्मा पंडित जी भी शामिल रहे।

इस अवसर पर नेशनल चैंबर अध्यक्ष मनोज बंसल, महामंत्री विजय रोहतगी, लीला संयोजक शेखर गोयल, आदर्श नंदन गुप्ता, अशोक गोयल, मनोज अग्रवाल, विनीत सिंघल, लक्ष्मण पंडित और पंडित सचिन सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। रक्तदान शिविर एवं हवन की व्यवस्थाएं श्री बृजेश अग्रवाल ने संभालीं।