हमारी बेटियाँ किसी से कम नहीं: महापौर।

 


लखनऊ। प्रेम शर्मा

आस्था किरण शैक्षिक संस्था द्वारा आयोजित सातवां सरला मेमोरियल गर्ल्स क्रिकेट लीग 2021 के समापन समारोह में महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया उपस्थित रही।इस अवसर पर बोलते हुए महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया जी ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है।आज मुझे यह देख कर खुशी हो रही है कि आज यहाँ गर्ल्स क्रिकेट लीग का आयोजन किया गया।हम ज्यादातर लड़को का ही टूर्नामेंट देखते है।यह बड़े हर्ष का विषय ही कि आज हमारी बेटियों ने न सिर्फ इसमें भाग लिया बल्कि मेडल्स और ट्रॉफी भी जीती।हमारी बेटियाँ किसी से भी कम नही है।उनको अवसर मिलता है तो वह आपने आपको हर मुकाम पर ले जा सकती है। आज चाहे ओलंपिक हो या और कोई भी राष्ट्रीय खेल महिलाओं ने ना सिर्फ इसमें भाग लिया बल्कि देश के लिए कई खिताब और मैडल भी प्राप्त किए।आज हमारे सामने कई उदाहरण है जो महिला सशक्तिकरण की मिसाल है।


महर्षि सुपंच सुदर्शन के वचन आज भी प्रासंगिक: सयुक्ता भाटिया

आज दिनाँक 25ध्02ध्2021 को महर्षि सुपंच सुदर्शन जी की जयंती पर महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया जी  ने माल्यार्पण कर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया।इस अवसर पर बोलते हुए महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने कहा कि महर्षि सुदर्शन जी का दिया गया अनमोल वचन आज भी प्रासंगिक है।महाभारत काल से ही महर्षि वेद व्यास जी के साथ महर्षि सुपंच सुदर्शन जी का भी नाम लिया जाता है।उनके द्वारा दी गयी शिक्षा से हम बहुत कुछ सीख सकते है।इस अवसर पर महापौर संग विधायक सुरेश चंद्र तिवारी जी,पार्षद ममता चैधरी जी,पार्षद सुभाष शुक्ला जी,पूर्व पार्षद उषा किरण जी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


मंदिर निर्माण के लिए महापौर को सौंपे दो लाख इक्वान हजार 


इस्माइलगंज स्थित अटल बिहारी वाजपेयी नगर निगम डिग्री कॉलेज सुरेन्द्र नगर लखनऊ द्वारा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र, को जन-जन के आदर्श मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जी के भव्य मंदिर निर्माण हेतु महाविद्यालय परिवार की ओर से महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुभाष चन्द्र पाण्डेय ने माननीय महापौरध् महाविद्यालय की संरक्षक श्रीमती संयुक्ता भाटिया को उनके आवास पर दो लाख इक्यावन हजार रुपये की समर्पण निधी भेंट की।