रिश्ते हुए कलंकित, आठ वर्षीय मासूम के साथ चाचा ने किया दुराचार

 



सवांददाता, के,के,कुशवाहा



आगरा। मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। रिश्ते में लगने वाले चाचा ने अपनी ही मासूम भतीजी को हवस का शिकार बनाने की कोशिश की। इस घटना का पता जब उसकी पत्नी को चला तो उसने मासूम पीड़िता के परिजनों को इस घटना की जानकारी दी।


थाना डौकी क्षेत्र में सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे गांव के रिश्ते के चाचा ने आठ साल की बालिका के साथ दुराचार कर दिया। पिडिता के पिता द्वारा थाना डौकी में दुराचार का मामला दर्ज कराया गया है। सोमवार दोपहर आठ वर्षीय बालिका अपने चाचा के घर खेलने के लिए गई थी। चाची के बच्चे को लैट्रिन लगने के कारण चाची अपने बच्चे को खेत में लेकर चली गई।तभी आठ वर्षीय बालिका घर में अकेली पा कर पडौसी केशव पुत्र अमरुद्दीन लाल निवासी नगला कांस डौकी ने बालिका के साथ दुराचार कर दिया जिससे बालिका बेहोश हो गई और दुराचारी भाग निकला।


घर पर जब चाची लौट कर आयी तो बेहोश बालिका को देखकर पूछताछ करने पर केशव का नाम बताया। घटना की पूरी सच्चाई जानकर चाची के भी होश उड़ गए। वहीं पीड़िता के पिता द्वारा थाना डौकी में अभियोग दर्ज कराया गया है।