पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की बढ़ी कीमतों से जनता त्रस्त:मुरारी लाल गोयल।


 पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की बढ़ी कीमतों से जनता त्रस्त:मुरारी लाल गोयल।


आगरा। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के जिलाध्यक्ष मुरारी लाल गोयल ने पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की लगातार बढ़ रही कीमतों का विरोध किया है।

उन्होंने कहा है कि लगातार तेल - रसोई गैस की वृद्धि से.. जनता अभी कोरोना संकट से उबर नहीं पाई ,और एकाएक सरकार ने ये दूसरे संकट में डाल दिया।

इससे आम आदमी का घरेलू उत्पाद ,रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। इसका असर आम मजदूर- किसान ,आम ग्रहणी पर पड़ा है। 

पेट्रोल डीजल तेल बृद्धि से  माल ,भाड़े के रेट बढ़ जाते हैं।दूध,शब्जी,अनाज ,दाल ,मशाले ,खाद्यतेल समेत अन्य पदार्थों पर सीधा असर पड़ा है।

दिनों दिन बढ़ती महंगाई से आम आदमी का जीना दुश्वार हो गया है।हर तरफ महंगाई का असर दिख रहा है।

आमजन को पेट्रोल डीजल से चलित वाहन ,चलाना मुश्किल हो गया है। 

ऐसे में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ,सरकार से माँग करती है कि ..सरकार इस समस्या पर गम्भीरता से विचार करके तेल -रसोई गैस की वृद्धि को कम करे।जिससे आम आदमी को राहत मिल सके।जिससे आम आदमी अपने परिवार का ठीक से पालन पोषण कर सके।

उन्होंने आगे कहा कि सरकार यदि इस जन समस्या पर विचार नहीं करती तो अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ,सड़कों पर आकर विरोध प्रदर्शन करेगी।

जिससे आगे सरकार को चुनाव में गम्भीर परिणाम भुगतने होंगे।