हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा : "प्रयास फाउंडेशन" के सदस्यों ने आज अपने प्रयासों से भटकती मिली महिला को उसके बेटे से मिलाया। मां के मिल जाने पर बेटा भावुक होकर "प्रयास फाउण्डेशन" के प्रति धन्यवाद कर रहा था।
श्रीमती स्नेहलता गुप्ता नामक, यह महिला 'फाउंडेशन' के राजीव गुप्ता को आज सुबह करीब 7.30 बजे, परेशानी हालत में बल्केश्वर मंदिर मार्ग पर भटकती मिली थी। पूछने पर अपने नाम के अलावा कुछ नहीं बता पा रही थी। राजीव गुप्ता ने यह जानकारी तुरंत अपने सदस्यों से साझा की,तथा माताजी को अपने पास बैठाकर सांत्वना दिलाई। खाने पीने की व्यवस्था की और उनके भटक जाने की जानकारी व्हाट्सएप ग्रुपों में पोस्ट की तथा कमला नगर थाना को भी सूचित कर दिया।
लगभग 4 घंटे बाद न्यू सरस्वती नगर बल्केश्वर आगरा निवासी उनके बेटे को व्हाट्स एप के माध्यम से मां की जानकारी मिली। उन्होंने तुरन्त फाउंडेशन से संपर्क किया। मां को सुरक्षित देख उसके आंसू छलक उठे। प्रयास फाउंडेशन ने माताजी को उसके सुपुर्द कर दिया। बेटे ने बताया कि माताजी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती है। आज वह अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने गया था। उसी बीच वे घर से निकल गईं,और भटक गईं। पूर्व पार्षद गिर्राज बंसल,कृष्ण कुमार अग्रवाल 'गुड्डू ' संदीप वर्मा,विशेष शर्मा,पारस अग्रवाल का सहयोग रहा।
सूत्र - नंदकिशोर गोयल 'मीडिया प्रभारी"

