मुख्य देवी भक्त- श्री श्री बाल योगी हरिओम जी महाराज

 जहाँ भक्तों की भर जाएं झोलीं, खालीं।

वो देवी माँ हैं,हरिधाम,चैन के पुरवा वालीं।।

मुख्य देवी भक्त- श्री श्री बाल  योगी हरिओम जी महाराज




जल को फूंकते-पढ़ते..महाराज जी



श्रद्धालुओं का जनसैलाब








नई दिल्ली।हिन्दुस्तान वार्ता(धर्मेन्द्र कु.चौधरी)


कालिन्दी तट के समीप,वो पावन भूमि ....हरि धाम, चैन के पुरवा ( भोगनीपुर के पास)जनपद-कानपुर देहात।

जो अपने आप में धन्य हो गयी है, क्योंकि यहाँ श्री श्री बाल योगी हरीओम जी महाराज की जन्म स्थली है।

महाराज जी की भक्ति में जो शक्ति है.... अर्थात यहाँ जो चमत्कार हुआ है, वो काबिले तारीफ़ है।

इस पावन भूमि पर महाकाली देवी माँ की कला जगी है।चैन के पूरवा, में एक नीम के पेड़ पर ही महाकाली देवी माँ का शक्तिपात हुआ है।

    इसीलिए उस महाशक्ति देवी महाकाली ...को  "देवी माँ चैन के पुरवा वालीं " के नाम से जानते-मानते हैं ,जो वहाँ विराजमान हैं।

वहाँ नागदेवता(शेष नाग )भी विराजमान हैं।

सूत्र बताते हैं कि महाराज जी पर मुख्य रूप से देवी विराजमान ,होने के साथ साथ नागदेवता ,आदिशक्ति विराजमान होतीं हैं।

ततपश्चात वे दीन दुखियों के दुःख दूर करने के लिए... जल -लौंग पढ़ते हैं। जल में फूंक अर्थात फुंकार मारते हैं। उस जल के आचमन-पीने से गम्भीर रोग ,अर्थात असाध्य रोगों का निवारण हो जाता है।

अपने कष्टों को निवारण हेतु ,दूर दराज से लगातार सैकड़ों लोग,माता के दरबार में आते रहते हैं।कुछ शुभ घड़ियों में दीन दुखियों, पीड़ितों, श्रदालुओं का जन सैलाब काफी बढ़ जाता है।फिर भी महाराज जी सभी को सन्तुष्ट करके भेजते हैं।

हमारी ,एक रोगी...

औरैया निवासी, प्रवीन पाठक से बात हुई.. तो उन्होंने बताया कि हम गुदा रोग से पीड़ित थे।हमने कानपुर के प्रसिद्ध चिकित्सक से दो बार ऑपरेशन कराया, परन्तु हमें कोई आराम नहीं मिला,और डॉक्टर फिर कहने लगे कि पुनः ऑपरेशन करना पड़ेगा।हम हताश हो गये।

उसके बाद हम यहाँ.. देवी माँ की शरण मे आये। तब यहाँ महाराज जी के पढ़े हुए.... जल,लौंग का सेवन किया,तो हमें काफी आराम मिला। हमें विश्वास है कि अब हम बिल्कुल ठीक हो जाएंगे। पाठक का कहना है कि हमें बस,देवी जी की कृपा से नया जीवन मिल गया।

कुछ असाध्य रोगियों की वीडियो निम्न दर्शायी गयी हैं...


उन्हें सुधी दर्शक जरूर देखें सुने ....,उन्हीं रोगियों की जुवानी.... 


एक वीडियो उरई की निवासी, शिवानी वर्मा की है।जिससे पैरों में लगातार कम्पन रहता था।कई डॉक्टरों से इलाज कराया ,पर कोई आराम नहीं मिला।

फिर वो यहाँ देवी के दरबार में ठीक हो गई। सुने..उन्ही की जुवानी.....👇🏼


दूसरा वीडियो अर्चना देवी ग्राम कमरिया जिला महोवा का है। जो मानसिक रोगी है।अर्थात दिमांगी पागल है।वह अब ठीक हो गई। 

सुने.....उसी की जुवानी....👇🏼


आगे हम आपको औऱ भी "अनोखे सच"से अवगत कराते रहेंगे। 

जय माता दी🙏🏼