- मार्च के दूसरे दिन वसूला 55 लाख गृहकर।
लखनऊ।प्रेमशर्मा
कोरोना संक्रमण और लाॅकडाउन के चलते चरमाई अर्थव्यवस्था में धीरे धीरे कुछ सुधार तो रहा है लेकिन उतना नही जितने की जरूरत है। कोरोना काल मेें आय के सापेक्ष अधिकाधिक खर्च के कारण नगर निगम की माली हालत बीते दिनों खस्ता हाल रही है। अब जबकि वित्तीय वर्ष का अंतिम महिना शुरू हो चुका है और नगर निगम प्रशासन द्वारा राजस्व वसूली की लक्ष्य तीन सौ करोड़ रखा गया है तो निश्चित तौर पर लक्ष्य को हासिल करना एक बड़ी चुनौती है। पिछले दो माह से नगर आयुक्त राजस्व वसूली को लेकर उदासीन और लापरवाह रहे अधिकारियों को दण्डित भी कर चुके है। ऐसे में अब नगर निगम के सामने इस मार्च माह में वसूली को तीव्र गति देना ही एक मात्र लक्ष्य प्राप्ति का उपाय है। हालाॅकि अभी तक कि राजस्व वसूली लक्ष्य से काफी पीछे है इसके बावजूद इस बार वसूली दो सौ करोड़ के करीब होने का अनुमान लगाया जा रहा है। आज मार्च महीने के दूसरे दिन नगर निगम ने पचपन लाख से अधिक की वसूली की है।
सूत्रों के अनुसार नगर निगम के आठों जोनों आज चले वसूली अभियान में 5571052 रूपयें की वसूली हुई है। इस वसूली में आज अव्वल स्थान पर जोन छह रहा जोन छह में 1459542 रूपये रही। जबकि जोन एक में 859084 रूपये, जोन चार में 814504 रूपये, जोन सात में 800256 रूपये,जोन दो में 686459 रूपये,जोन आठ 459590 और जोन पाॅच में 122190 रूपये वसूल किए गए है। आज की कुल राजस्व वसूली में नगद रूप से 1941759, चके के रूप में 2478207, आनलाइन 105164 और आरटीजीएस के माध्यम से 1037594 रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ।