नगर आयुक्त ने लिया कब्रिस्तानों का जायजा।


लखनऊ। प्रेमशर्मा

बैकुण्ठधामों का पिछले कई दिनों से निरीक्षण कर रहे नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी आज शहर के कब्रिस्तान पहुचे और वहाॅ की व्यवस्था देख रहे जिम्मेदारों से बातचीत की तथा शव दफन करने  के दौरानर कोविड गाईड लाइन का अनुपालन करने की सलाह दी। नगरीय क्षेत्र लखनऊ सीमान्तर्गत कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण से काल-कलवित हुए लोगों अंतिम संस्कार हेतु नगर निगम क्षेत्र के अन्तर्गत विभिन्न स्थलों पर स्थापित शमशानघाटों, कब्रिस्तानों, ईसाई सिमटरी स्थलों का नगर आयुक्त  द्वाराजोन 2 व 4 के अन्तर्गत तालकटोरा कब्रिस्तान, सुप्पा कब्रिस्तान, ऐशबाग कब्रिस्तान व निषातगंज स्थित ईसाई कब्रिस्तान का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त द्वारा प्रबन्धन समितियों के



सदस्यों से वार्ता कर उनकी समस्याओं का प्राथमिकता पर निराकरण कराये जाने हेतु समस्त सम्बन्धित को निर्देश दिए गये। समस्त समितियों से यह भी अनुरोध किया गया कि कोविड-19 के कारण हुई मृत्यु के शवों का निस्तारण सम्पूर्ण सुरक्षा मानको के अनुसार ही किया जाये, ताकि इस कार्य में लगे व्यक्तियों में संक्रमण न हो। इसके लिए उन्होंने तत्काल शमशान घाटों, कब्रिस्तानों मंें 400 पीपीई किट के साथ ही 30 हैण्डहेल्ड स्प्रे मषीन, सैनीटाइजर एवं 200 लीटर सान्द्र सोडियम हाइपोक्लोराइट भी समितियों को उपलब्ध कराया गया। समस्त जोनल अधिकारियों को उनके जोन के अन्तर्गत आने वाले शमशान घाट स्थलों में विशेष सैनीटाइजेशन अभियान चलाने के निर्देश दिये। 


सुदर्शनपुरी कालोनी का नगर आयुक्त की उपस्थिति में सेनेटाराइजेशन

कब्रिस्तानों का जायजा लेने के बाद नगर आयुक्त अजय कुमार ़ि़द्धवेदी  द्वारा नगर निगम लखनऊ जोन-2 के अंतर्गत स्थित संत सुदर्शन पुरी कॉलोनी ऐशबाग का निरीक्षण किया गया। संत सुदर्शन पुरी कॉलोनी ऐशबाग में अधिकांशतरू नगर निगम के सफाई कर्मचारी जोकि धानुक समाज के हैं, निवास करते हैं। उक्त कॉलोनी में संक्रमितघ् की बढ़ती संख्या के दृष्टिगत 4 ट्रैक्टर माउंटेड मशीन व 10 हैंडहेल्ड मशीनों से पूरी कॉलोनी का अपनी उपस्थिति में सघन रूप से सैनिटाइजेशन कराया। 

नगर आयुक्त ललित पुत्र भगवान दिन-सफाई कर्मी जिनकी 3 दिन पूर्व कोरोना संक्रमण से मृत्यु हुई है, के परिवारजनों से मिले एवं शोक व्यक्त करते हुए उन्हें संतावना दी एवं नगर निगम द्वारा हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया।इसके अतिरिक्त जिला प्रशासन से भी हर संभव सहयोग प्रदान कराने हेतु आश्वस्त किया। इसी कॉलोनी में एक अन्य सफाई कर्मी दुर्गेश पुत्र अशर्फी जोकि कोरोना संक्रमण से ग्रसित हैं एवं गंभीर अवस्था में लोहिया अस्पताल में भर्ती हैं के परिवारजनों से नगर आयुक्त मिले एवं उनके उपचार में पूरा सहयोग देने हेतु आश्वासन दिया। नगर आयुक्त  ने उपस्थित समस्त अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित किया कि संत सुदर्शन पुरी कॉलोनी ऐशबाग में नियमित रूप से सैनिटाइजेशन एवं साफ सफाई कराई जाए जिससे कोरोना के बढ़ते संक्रमण को कम किया जा सके।


श्मशान और कब्रिस्तानों में विशेष सफाई अभियान आज


नगरीय क्षेत्र लखनऊ सीमान्तर्गत कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण से काल-कलवित हुए विभिन्न समुदायों के नागरिकों को नगर निगम क्षेत्र के अन्तर्गत विभिन्न स्थलों पर स्थापित श्मशान घाटों,स्थलों, कब्रिस्तानों में जलाया,दफनाया जाता है। इन स्थलों पर मृत शरीर के साथ आने वाले परिवारजनों एवं अन्य नागरिकों को संक्रण से बचाव हेतु समस्त जोनों में स्थापित श्मशान स्थलों, मुस्लिम व ईसाई कब्रिस्तानों में विशेष सैनीटाइजेशन अभियान 22.अप्रैल 2021 को प्रातः 09 बजे नगर निगम केन्द्रीय कार्यशाला से वाहनों को रवाना किया जायेगा। नगर निगम सीमान्तर्गत कुल 21 श्मशान घाटों,स्थलों, 42 मुस्लिम कब्रिस्तानों एवं 03 ईसाई कब्रिस्तानों में यह अभियान चलाकर सैनीटाइजेशन की कार्यवाही की जायेगी।