विजय सिंह राणा जी का निधन , हमारी व्यक्तिगत क्षति - डा. कौशल।

  



आगरा ।हिन्दुस्तान वार्ता

 उप्र के पूर्व कृषि व शिक्षा मंत्री डा. कृष्ण वीर सिंह कौशल एवम् शहर कांग्रेस जनों ने पूर्व विधायक विजय सिंह राणा के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा है कि मैने व विजय सिंह राणा जी काफी लम्बे समय तक विधानसभा में एक साथ आगरा का प्रतिनिधित्व किया था।


डा. कौशल ने विजय सिंह राणा से जुड़े अपने संस्मरणों को ताजा करते हुए बताया कि किस प्रकार से उस समय विजय सिंह राणा जी, चौधरी बदन सिंह जी सदन में विपक्षी होते हुए भी हमेशा अपने सकारात्मक व रचनात्मक सुझाव सरकार को जनहित में देते थे। विजय सिंह राणा जी ने आगरा के ग्रामीण क्षेत्रों में अनेकों विकास कार्य विपक्ष में रहते हुए कराए, जिसमें की, सड़कों का जाल बिछाया गया।


डा. कौशल ने विजय सिंह राणा जी को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वास्तव में जनता ने एक मुखर प्रहरी को खो दिया है, जिसने कि आजीवन जनता के लिए राजनीति से ऊपर उठकर हमेशा विकास के लिए कार्य किया।

मेरी ओर से स्व. श्री विजय सिंह राणा जी के लिए ईश्वर से प्रार्थना है कि वह उनको अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करे और शोकाकुल परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करे।


शोक व्यक्त करने वालों में शहर अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार चिल्लू एडवोकेट, पूर्व पार्षद अशोक शर्मा, नंदलाल भारती अजहर वारसी, आई डी श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र पाल सिंह बघेल, प्रदीप पुरी, कपूर चंद रावत आदि शामिल हैं।


ॐ शांति