छत्रपति शिवाजी महाराज की मनाई गई पुण्यतिथि।


लखनऊ। प्रेमशर्मा


छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि पर इंदिरा नगर आवासीय महासमिति ने सुशील कुमार बच्चा के निवास स्थान पर छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उनको याद किया। महासमिति द्वारा इन्दिरा नगर  सेक्टर 11 के चैराहे पर छत्र पति शिवाजी महाराज की मूर्ति लगवाने हेतु मुख्यमंत्री  से मांग की गई।

इस अवसर पार सुशील बच्चा ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज के शौर्य, देशभक्ति की भावना और साहस से हर कोई परिचित है। भारत के वीर सपूत छत्रपति शिवाजी महाराज एक महान देशभक्त, कुशल प्रशासक और महापराक्रमी थे। छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि पर पढ़िए उनके कुछ अनमोल विचार जो आपको जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर इंदिरा नगर आवासीय महासमिति के अध्यक्ष देवी शरण त्रिपाठी, नितिन सिंह पटेल, श्रीमती सरिता वर्मा, गंगा शरण श्रीवास्तव, रामनरेश त्रिवेदी, सुरेश पांडे,सुभाष शर्मा, प्रदीप सिंह गुड्डू डॉक्टर आर.पी. सिंह, अजयपाल सिंह आदि लोग उपस्थित थे।