रानी अहिल्याबाई होलकर की 296 वी जयंती पर कांग्रेस जनों द्वारा प्रतिमा पर माल्यार्पण।




आगरा - शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आज ताजगंज पुरानी मंडी स्थित मालवा निमाड़ की रानी अहिल्याबाई होलकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी भावभीन श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर रानी अहिल्या बाई होलकर जी का स्मरण करते हुए शहर अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार चिल्लू ने समाज के शोषित पीड़ित, असहाय वर्ग के लोगों के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रानी अहिल्याबाई होलकर जी ने ही सच्चे अर्थों में  विश्व  पर्यावरण को  सुरक्षित व संरक्षित करने के लिए वृक्षारोपण, नदियों में जीव जंतुओं को बचाने के लिए प्रेरणादायक कार्यों की शुरुआत की थी।

कार्यक्रम में नंदलाल भारती,  आई डी श्रीवास्तव, इदरीश मेव, राम प्रकाश बघेल, इब्राहिम जैदी, सरवन कुमार माहौर, राजेंद्र अग्रवाल, राजेन्द्र सोनकर, मुकेश राठौर, लखन माहौर आदि शामिल थे।