नगर विकास मंत्री ने पहले किया निरीक्षण फिर भोजन वितरण

 


प्रेम शर्मा,लखनऊ। 

नगर विकास मंत्री आशुतोष टण्डन ने आज नगर निगम के कम्युनिटी किचेन का निरीक्षण किया। नगर विकास मंत्री ने कम्युनिटी किचेन की साफ सफाई पर संतोष जाहिर करने के उपरान्त जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया।  नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ‘गोपाल जी’, उ.प्र. सरकार एवं  महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया द्वारा नगर आयुक्त श्री अजय कुमार द्विवेदी के साथ नगर निगम लखनऊ द्वारा संचालित किए जा रहे जोन-1 के अंतर्गत कल्याण मंडप जियामऊ, जोन-4 के अंतर्गत एल.डी.ए. सामुदायिक केंद्र विराट खंड गोमती नगर, जोन-6 के अंतर्गत घंटाघर जोन-6 कार्यालय चैक तथा जोन-7 के अंतर्गत स्थित आवास विकास कन्वेंशन सेंटर, ए-ब्लॉक, इंदिरा नगर में स्थापित किए गए कम्युनिटी किचेन का निरीक्षण कर जरूरमंदो को भोजन वितरित किया गया। इस दौरान नगर विकास मंत्री और महापौर द्वारा कम्युनिटी किचेन के नोडल अधिकारियों से किचेन संचालन के संबंध में जानकारी प्राप्त की गयी। इसके अतिरिक्त किचेन में निर्मित फूड पैकेट के वितरण के संबंध में भी जानकारी की गयी।

नगर विकास मंत्री और महापौर ने समस्त जोनो के कम्युनिटी किचेन निरीक्षण में परिसर की साफ-सफाई एवं अन्य सभी कार्यो का अवलोकन किया गया। निरीक्षण उपरांत मा. नगर विकास मंत्री एवं  महापौर ी द्वारा जोन-6 घंटाघर स्थित कार्यालय पर बेसहारा, निराश्रित एवं जरूरतमंदो को सूखा राशन व भोजन के तैयार पैकेट का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर नगर निगम लखनऊ के वरिष्ठ अधिकारीगण अपर नगर आयुक्त श्री राकेश कुमार यादव, जोनल अधिकारी, जोन-6 एवं अन्य संबंधित उपस्थित रहे। नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन की आवश्यकता हो तो वह नगर निगम लखनऊ के कंट्रोल रूम नं. 6389300138 पर सम्पर्क किया जा सकता है। कंट्रोल रूम में अनुरोध दर्ज होने पर शीघ्र ही सम्बन्धित को भोजन उपलब्ध कराया जायेगा।समस्त आठ जोनों में कम्युनिटी किचेन से आज तीस सार्वजनिक स्थानेां एवं  आठ चिकितसालयों के आसपास जरूरतमंदों, तीमरदारों को भोजन वितरित किया गया।