ब्रह्म समाज द्वारा मरीजों के तीमारदारों को भोजन पैकेट वितरित

 


प्रेम शर्मा,लखनऊ।

अखिल भारतीय ब्रह्म समाज द्वारा आज ज्येष्ठ मास का द्वितीय बड़ा मंगल मुख्य अतिथि मनकामेश्वर मन्दिर की महन्त दिव्या गिरि  की उपस्थिति में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। पूजन कार्यक्रम के उपरान्त महन्त दिव्या गिरी की उपस्थिति में मरीजो के तीमारदारों को भोजन पैकेट वितरित गया।

संगठन के उत्तर प्रदेश इकाई के संरक्षक एस. एन. पाण्डेय, अध्यक्ष अजय तिवारी, सचिव अर्जुन द्विवेदी, कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र शुक्ल सहित अन्य पदाधिकारियों प्रेम तिवारी, श्रीमती रितु तिवारी, सुश्री मधु, श्री दीपक बेरी,  मोहित मिश्र, श्रीमती अमिता त्रिपाठी, श्रीमती आरती शुक्ल, श्रीमती मधु पाराशर, तेजस्वी गोस्वामी, श्रीमती विमलेश मिश्र, देवेन्द्र शुक्ल, कोमल द्विवेदी, संयोजक श्री अतुल कुमार शुक्ल, संजीव गिरि, जे. पी. पाण्डेय , एम. पी. दीक्षित, उपसचिव मानवेन्द्र पाण्डेय, उप कोषाध्यक्ष श्री गोविन्द मिश्र आदि पदाधिकारियों की उपस्थिति में के. जी. एम. यू., लखनऊ में पुजारी श्रीमती उपमा पाण्डेय जी के सानिध्य में हनुमान जी की पूजा आरती करके प्रसाद वितरण किया गया, तत्पश्चात अस्पताल में मरीजों के तीमारदारों को भोजन पैकेट वितरित किये गए और अस्पताल के सी. एम. एस. डा. एस. एन. शंखनाद, डा. सूर्यकांत, डा. संदीप तिवारी, डा. तूलिका चन्द्रा आदि को सम्मानित किया गया।