महासंघ की पूर्व महामंत्री कान्तिपाण्डे का दी गई श्रंद्धाजंलि

 


प्रेम शर्मा,लखनऊ। 

उत्तर प्रदेशीय चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ और अखिल भारतीय राज्य सरकारी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ की पूर्व महामंत्री कान्ति पाण्डे 9 जून को निधन हो गया गया था। उत्तर प्रदेशीय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष रामराज दुबे की अध्यक्षता में कार्यालय प्रमुख अभियंता लो. नि. वि. परिसर स्थित उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ लो. नि. वि. के कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया गया। इसका संचालन प्रदेश महामंत्री सुरेश सिंह यादव ने किया। 

शोक सभा को सम्बोधित करते हुए महासंघ के अध्यक्ष रामराज दुबे ने बताया कि अखिल भारतीय राज्य सरकारी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ की पूर्व राष्ट्रीय महिला महामंत्री एवं उत्तर प्रदेशीय चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ की पूर्व महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी शिक्षा विभाग की प्रदेश महामंत्री एवं राज्य कर्मचारी महासंघ की वरिष्ठ नेता श्रीमती कांति पाण्डेय का 09 जून 2021 को सांय 4 बजे निधन हो गया था।शिक्षा विभाग से नवम्बर 2019 में सेवानिवृत्त होने के बावजूद उनकी कर्मचारी राजनीति जारी रहीं स्व. श्रीमती कांति पाण्डेय जी के निधन से काफी गहरा आघात लगा उनके निधन से कर्मचारी समाज स्तब्द्ध है स्व. श्रीमती कांति पाण्डेय के निधन से उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ को अपूर्णीय क्षति हुई है। उनके निधन से हुई क्षति को कभी पूरा नहीं किया जा सकता। स्व. श्रीमती कांति पाण्डेय जी कर्मचारियों की बहुत ही लोकप्रिय और कर्मचारी हितैषी  पदाधिकारी एवं नेता थीं।स्व. श्रीमती कांति पाण्डेय जी कर्मचारियों के हितों के लिए निरंतर संघर्षरत रही हैं। स्व. श्रीमती कांति पाण्डेय केवल उत्तर प्रदेश की ही नही पूरे देश की लोकप्रिय कर्मचारी नेता थीं।स्व. श्रीमती कांति पाण्डेय पूरे देश के समस्त प्रान्तों सहित उत्तर प्रदेश के समस्त संगठनों की लोकप्रिय रही हैं उनके द्वारा कर्मचारी हित में किये गए कार्यों को कर्मचारी समाज सदैव याद रखेगा उनके निधन पर महासंघ एवं सम्बद्ध संघ गहरी संवेदना व्यक्त करते है। इसे उपरान्त उनके तैल्य चित्र पर संगठन के पदाधिकारियों ने फूल माला अर्पित करते हुए राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सतीश कुमार पाण्डेय,उत्तर प्रदेशीय चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ कार्यवाहक अध्यक्ष महेन्द्र पाण्डेय, राज्य कर्मचारी महासंघ के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, चतुर्थ श्रेणी महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भारत सिंह यादव, जगदीश सिंह, दूधनाथ, सीताराम यादव, नौरिषपाॅल, हुसैन अब्बास, मायादेवी, अमित यादव, शेख निसार, सुभाष मिश्रा, शैलेन्द्र शुक्ला, कलावती तिवारी, अजीत यादव आदि ने कहा कि हमारी ईश्वर से प्रार्थना है कि स्व.श्रीमती कांति पाण्डेय के परिवार को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। अखिल भारतीय राज्य सरकारी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ एवं उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ तथा उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ से सम्बद्ध समस्त घटक संघ एवं सदस्य इस दुःख की घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़े हैं ईश्वर स्व.श्रीमती कांति पाण्डेय जी की पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।