मोदीनगर।हि वार्ता।
एसआरएम इंस्टीट्यूट आफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, मोदीनगर गाजियाबाद कैंपस में विश्व पर्यावरण दिवस पर वेबिनार आयोजित क़ी गई।
वेबिनार में मुख्य अतिथि प्रोफेसर अजय कुमार मिश्रा, इंस्टिट्यूट ऑफ नैनो टेक्नोलॉजी एंड वॉटर सस्टेनेबिलिटी यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ अफ्रीका, जोहांसबर्ग ने इकोसिस्टम रीस्टोरेशन पर अपने विचार व्यक्त किए। संस्थान के डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ एस विश्वनाथन ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया।डीन डॉ डी. के. शर्मा ने प्लांट फोर द प्लांट नामक विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। डीन एडमिशन डॉ.आरपी. महापात्रा ने ग्लोबल वार्मिंग इज ग्लोबल वार्निग नामक विषय पर प्रकाश डाला। डीन केंपस लाइफ डॉ.नवीन अहलावत ने ए गुड प्लांट इज हार्ड टू फाइंड नामक विषयक पर अपने विचार व्यक्त किए। डीन मैनेजमेंट डॉ एन. एम.मिश्रा ने जॉइन हैंड्स टू सेव एनवायरनमेंट नामक विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर आभा ने किया।