अधीक्षण अभियंता इ.विवेक अग्रवाल का कोरोना से निधन

 


प्रेम शर्मा,लखनऊ। 

लेसा के अधीक्षण अभियंता मंडल नवम इ० विवेक अग्रवाल का कोरोना संक्रमण से लड़ते हुए दुखद निधन हो गया। संघ के पदाधिकारियों ने उनके निधन पर दूख व्यक्त किया है।

लगभग 2 माह से कोरोना से संघर्ष करते हुए आज  8 जून 2021 को प्रातः इ.विवेक अग्रवाल जी का आसामायिक निधन हो गया है। इंजीनियर अग्रवाल ने आज मेदांता हॉस्पिटल में जिंदगी और मौत से संघर्ष करते हुए आज अंतिम सांस ली। अधीक्षण अभियंता विवेक अग्रवाल अत्यंत कर्मठ,मिलनसार,कर्तव्यनिष्ठ एवं तेजतर्रार कार्यशैली के थे। इंजीनियर अग्रवाल इस महामारी में  कोरोना पॉजिटिव होने के उपरांत लगभग दो माह से  बलरामपुर हॉस्पिटल, टेंडर पाम हॉस्पिटल एवं वर्तमान में मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ में भर्ती रहकर उपचार कराया एवं लगभग 1 माह से  लगातार मेदांता हॉस्पिटल में  वेंटिलेटर पर थे इंजीनियर अग्रवाल के निधन पर अभियंता समुदाय को गहरा आघात पहुंचा ह,ऊर्जा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।उनके निधन पर अभियंता संघ के अध्यक्ष इ.वी पी सिंह, महासचिव इ. प्रभात सिंह एवं समस्त अभियंता समुदाय सहित अन्य बिजली कर्मचारियों ने शोक प्रकट किया हैै।