रक्षा मंत्री के जन्मदिन पर प्रतिभा जिन्दल ने भेंट की "प्रहार"।




हिन्दुस्तान वार्ता।नई दिल्ली

रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह जी का जन्मदिन, शनिवार को नई दिल्ली स्थित आवास पर मनाया गया। इस आयोजन में प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान की प्रदेश मंत्री प्रतिभा जिंदल भी शामिल हुई। उन्होंने रक्षा मंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।  

शुभ कामना सन्देश के बाद ,प्रतिभा जिंदल ने स्वरचित पुस्तक "प्रहार"भी रक्षा मंत्री को भेंट की,जिसकी रक्षा मंत्री जी ने सराहना की और सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार करने वाली लेखनी चलाने पर प्रसन्नता व्यक्त की।इसके साथ ही आश्वासन दिया कि वे उसे अवश्य पढ़ेंगे।

सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार करती हुई.. ये पुस्तक ,एक सौ दस पेज की है ,जिसमे समाज मे बढ रही समस्याओं का आईना दिखाने का प्रयास किया गया है।इस पुस्तक का विमोचन पुज्यनीय विजय कौशल जी महाराज के कर कमलों द्वारा हुआ था।

इसके साथ साथ रक्षा मंत्री ने प्रतिभा जिंदल के वैचारिक जागरण मिशन ट्रस्ट की प्रगति के लिये कामना की। जिसकी वे संस्थापक अध्यक्ष हैं।