आप" माइनॉरिटी विंग का आगरा में निरंतर चल रहा..यूपी जोड़ो सदस्यता अभियान।




 आगरा।हिन्दुस्तान वार्ता

 सांसद संजय सिंह , प्रभारी उत्तर प्रदेश एवं प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह जी के आवाह्न पर , प्रदेश सह प्रभारी व माइनॉरिटी विंग प्रदेश अध्यक्ष जनाब शकील मलिक जी के निर्देशानुसार,..

 आज "आप" माइनॉरिटी विंग प्रदेश सचिव,प्रभारी डॉ बी डी खान अल्बी व आगरा जिलाध्यक्ष मो शफीक  के नेतृत्व में "यूपी जोड़ो सदस्यता अभियान"

आगरा की उत्तर विधानसभा के "बजीरपुरा"में चलाया गया। जिसमें मा० अरविंद केजरीवाल जी मुख्यमंत्री दिल्ली सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर सैकड़ो लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

 जिसमें आसिफ नबाब महासचिब ,,नोशाद आसिफ जिला सचिव,रमाकांत वार्ड अध्यक्ष, मोनू  व अन्य साथियों की उपस्थिति सराहनीय रही।