आप" माइनॉरिटी विंग आगरा, यूपी जोड़ो सदस्यता अभियान।




आगरा।हिन्दुस्तान वार्ता

 दिनांक - 27-07-2021

 माननीय सांसद संजय सिंह, प्रभारी उत्तर प्रदेश एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री सभाजीत सिंह के आवाह्न पर , प्रदेश सह प्रभारी व माइनॉरिटी विंग प्रदेश अध्यक्ष जनाब शकील मलिक जी के निर्देशानुसार

 आज "आप" माइनॉरिटी विंग प्रदेश सचिब ,आगरा प्रभारी डॉ बी डी खान अल्बी खुद के नेतत्व में माइनॉरिटी बिंग के साथियों के साथ ,यूपी जोड़ो सदस्यता अभियान चलाया।

आगरा की एत्मादपुर विधानसभा के क्षेत्र शाह नगर बाम्बा टेढ़ी बागिया आगरा में सुबह डोर टू डोर सदस्यता अभियान चलाया गया, जिसमे मा० अरविंद केजरीवाल जी मुख्यमंत्री दिल्ली सरकार के कामों से प्रभावित होकर सैकड़ो लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की,जिसमे ज्यादातर मुस्लिम महिलाओं ने सदस्यता अभियान में भाग लिया।

 जिसमें  नसरुद्दीन,मोहसिन अली ,आदि की उपस्थिति प्रमुख थी।