मार्ग ने अपने सर्वश्रेष्ठ कर्मचारियों को दी उपहारों की सौगात।मार्ग ने अपने सर्वश्रेष्ठ कर्मचारियों को दी उपहारों की सौगात।



दिल्ली: देश की प्रतिष्ठित सॉफ्टवेयर कंपनी मार्ग ने आज अपने उन कर्मचारियों को सम्मानित करने का फैसला किया जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

एक तरफ कोरोना में अधिकतर कंपनियां जहाँ अपने कर्मचारियों के वेतन में कटौती कर रही हैं या कर्मचारियों की संख्या कम कर रही हैं, वहीं मार्ग अपने कर्मचारियों के लिए पुरस्कार और हर कर्मचारी के लिए ESOP (एम्प्लॉई स्टॉक ऑप्शन प्लान) के माध्यम से लाभांश में भागीदारी भी दे रही है।

आज मार्ग के मुख्य कार्यालय में उन्नति - एक उड़ान के नाम से पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित हुआ जिसमें कम्पनी के मुख्य संस्थापक निदेशक ठाकुर अनूप सिंह की उपस्तिथि में सुमित कर्णवाल, अमित सिंह, सौरभ अग्रवाल, शिल्पा सिंह, डोली पंडित, प्रियंका रावत, सृष्टि वशिष्ठ इत्यादि को सम्मानित करते हुए रॉयल एनफील्ड और स्कूटी प्रदान की गई।

मार्ग अपने से जुड़े उपभोक्ताओं और कर्मचरियों के लिए समय-समय पर योजनाएं लाते रहते हैं, जिसमें सभी कर्मचारियों के लिए लाभांश में शेयर देना एक प्रमुख कदम है। यह शायद भारत में पहली बार है की एक 20 साल पुरानी कम्पनी अपने सभी कर्मचारियों को ESOP दे रही है।

कर्मचारियों को पिछली 2 तिमाही - अक्टूबर 2020 से मार्च 2021 - तक कि उपलब्धि और प्रदर्शन का आधार पर चयनित किया गया। एनफील्ड बुलट और स्कूटी प्राप्त करने वाले सदस्यों ने अपनी उपलब्धि और पुरस्कार के लिए कम्पनी के निदेशक मंडल और वरिष्ठों का आभार व्यक्त किया है।