यमुना पार आगरा ,जन संघर्ष मोर्चा ने सीएमओ को अवैध हॉस्पिटलों पर कार्रवाई हेतु दिया ज्ञापन।




आगरा।हिन्दुस्तान वार्ता

 आज ..यमुना पार ,जनसंघर्ष मोर्चा ने अवैध चल रहे नर्सिंग होम के खिलाफ कार्रवाई हेतु , सी एम ओ ,आगरा को ज्ञापन दिया। 

मोर्चा ने  आगरा के यमुनापार रामबाग क्षेत्र में अवैध हॉस्पिटलों के खिलाफ, हॉस्पिटल माफियाओं के खिलाफ ,सख्त सख्त कार्रवाई करने हेतु , ज्ञापन के माध्यम से अनुरोध किया है।

उन्होंने लिखा है कि इस प्रकार के कई हॉस्पिटल हैं जो मानक पूर्ण नहीं कर रहे हैं। घरों में हॉस्पिटल बना रखे हैं।अन्य अनियमतायें भी हैं।

मोर्चे ने कुछ माँगे भी की है..।  ज्ञापन ,मांग पत्र के समय करीब दो दर्जन लोग उपस्थित थे।उनके नाम पत्र में अंकित हैं।सुधी पाठक उक्त पत्र अवश्य पढ़ें।

निवेदक ,

बनवारी लाल पहलवान

                    (अध्यक्ष) 

यमुनापार जन संघर्ष मोर्चा