एन एच-2 बन गया है ,एक खतरनाक मार्ग : रो रहा है, अपनी बेबसी पर।समाज सेवी मुरारी लाल गोयल

 


हिन्दुस्तान वार्ता। आगरा

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के जिला अध्यक्ष मुरारी लाल गोयल ने ,एक आयोजित बैठक में  राष्ट्रीय राजमार्ग (N H -2) की दुर्दशा के बारे में बताया कि N H-2 आगरा से मथुरा तक तो एक खतरनाक मार्ग बन गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग 2 ,जिसका एक ऐतिहासिक बड़ा नाम है। आज वह अपनी बेबसी पर आंसू बहा रहा है।जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। कई जगह मौत के कट नजर आ रहे हैं,जिनसे बचना है तो बचें, नहीं तो भगवान ही मालिक है। कोई देखने सुनने वाला नहीं है। जगह-जगह जलभराव देखने को मिल जाएगा। वाहन चालक उक्त समस्याओं से बचने के लिए अपने वाहनों को इधर-उधर घुमाकर निकालते हैं ,जिससे आए दिन एक दूसरे में टकराते हैं।दुर्घटना तो आम बात हो गई है।

 दूसरी समस्या यहां यात्रियों के लिए ,अवैध बसें बनी हुई हैं।

यह अवैध बसें आगरा के भगवान टॉकीज से सिकंदरा NH2 के किनारे देखने को मिल जाएंगी। इनके ड्राइवर कंडक्टर यात्रियों से बदतमीजी दबंगई करते हैं ।

श्री गोयल ने संयुक्त बयान में आगे कहा कि शासन प्रशासन इस ओर तत्काल ध्यान दें, नहीं तो ग्राहक पंचायत के लोग धरना प्रदर्शन करेंगे,और जनता की समस्याओं का समाधान कराएंगे।

बैठक में बी.के.अग्रवाल, सत्येंद्र पाठक,विजय वर्मा, ऋशभ बंसल,प्रदीप लूथरा, श्रीमती सुमन गर्ग,हरिओम गोयल, अशोक अग्रवाल, रामप्रकाश अग्रवाल आदि की उपस्थिति प्रमुख थी।