57 सदस्यीय ,लखना नगर इकाई का गठन, अध्यक्ष संतोष राठौर ,महामंत्री दिलीप प्रधान, कोषाध्यक्ष दुष्यंत दीक्षित चुने।



- सर्राफा व्यवसाई के साथ हुई ठगी की घटना को उजागर करने वाले पुलिस अधिकारी को सम्मानित करने की घोषणा।

हिन्दुस्तान वार्ता।इटावा (राजेश प्रजापति)

लखना।उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष संतोष सिंह ने लखना नगर इकाई का गठन करते हुए 57 सदस्य टीम की घोषणा की जिसके अध्यक्ष संतोष राठौर महामंत्री दिलीप प्रधान कोषाध्यक्ष दुष्यंत दीक्षित सहित 11 संरक्षक 11 उपाध्यक्ष 11 संगठन मंत्री 21मंत्रीयों को चुना गया।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान ने कहा कि लखना के सर्राफा व्यवसाई के साथ हुई ठगी की घटना घटित कर अपराधियों ने पुलिस विभाग को खुला चैलेंज किया है पुलिस प्रशासन इस घटना पर अति शीघ्र व्यापक कार्रवाई कर ठगी करने वालों को गिरफ्तार कर जेल भेजना चाहिए, प्रशासन की निष्क्रियता व्यापारियों में भय उत्पन्न कर रही है ,जिससे व्यापारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।जिसके परिणाम स्वरूप उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल व्यापारियों के समर्थन में आन्दोलनात्मक रवैया अख्तियार कर सकता है।

उक्त उदगार श्री चौहान ने लखना नगर इकाई का गठन करते हुए कहे ।

उन्होने आगे कहा कि जब से लखना में ऐसी घटना घटित हुई है, तब से सर्राफा व्यवसायियों में भय का माहौल व्याप्त है ।भय के माहौल को समाप्त करने के लिए पुलिस प्रशासन को चाहिए कि उक्त घटना का खुलासा अति शीघ्र कर सर्राफा व्यवसायियों में भय समाप्त करें।भय समाप्त होने पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल संबंधित अधिकारियों का सम्मान करेगा।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित सोनी ने लखना के सर्राफा व्यवसाई के साथ हुई ठगी की घटना को उजागर करने वाले पुलिस अधिकारी को घटना का खुलासा होने पर सम्मानित करने की घोषणा की है। 

लखना नगर इकाई में संरक्षक राम बिहारी तिवारी जयकुमार जैन बाबूराम राठौर शिवनाथ वर्मा रामबाबू गुप्ता विजय माहेश्वरी सुधीर कान्त पुरवार जगदीश प्रजापति रेनू दीक्षित सुधीर पांडे शिवेन्द्र सिंह राठौर उपाध्यक्ष सौरभ दुबे मनोज चौहान, शिवम महेश्वरी संजय चौहान, विवेक यादव सतीश चंद्र खरा बृजेश पाठक अमित जैन अमित राठौर रितिक प्रताप सिंह राठौर नागेंद्र चौहान संगठन मंत्री पंकज अग्निहोत्री अजय कुमार बबलू अरुण कुमार बउआ एहसान अली गोविंद शिवहरे गोविंद शर्मा शिवराज सिंह राठौऱ संदीप दुबे सुमित गुप्ता सर्वेश राठौर संतोष गुप्ता मंत्री दीपक कुशवाहा बबलू प्रजापति मोहित शर्मा दीपक भोजवाल सोनू पोरवाल संदीप भोजवाल श्याम जी पुरवार अमित सोनी राजू कुशवाहा संजय भोजवाल सिंटू यादव राधे रमण पोरवाल रजत सिंह राठौर डॉ आनंद जैन रवि पोरवाल सुनील चक आफताब आलम ऋषि चैहान श्री कृष्ण भोजवाल शिवेन्द्र सिंह सिसोदिया महेंद्र पोरवाल दीपू राठौर को चुना गया

सभा को प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ एके शर्मा वरिष्ठ मंत्री नवीन यादव प्रदेश संयुक्त मंत्री शिव कुमार सिंह चैहान प्रदेश मंत्री विवेक पोरवाल जिला मीडिया प्रभारी ओम रतन कश्यप युवा जिलाध्यक्ष लतीफ खान मंसूरी महिला अध्यक्ष गुड्डी वाजपेई जिला महामंत्री रज्जन पोरवाल महामंत्री सुनीत सिंह चौहान जिला प्रभारी रवि पोरवाल शिव भूषण सिंह चौहान जिला उपाध्यक्ष सुमन यादव बृजेश पोरवाल नगर अध्यक्ष आलोक दीक्षित आदि ने संबोधित किया।

 इस अवसर पर देवेंद्र सिंह चौहान, अजय गुप्ता अनिल भदौरिया विनोद सिंह चैहान आसाराम रिंकू यादव जिब्राइल खान अखिलेश शर्मा सीलेष सेंगर ममता दुबे सुनीता यादव रीता चौहान,रंजीत राठौर कामिल कुरेशी जैनुल आब्दीन आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।

पीडित व्यापारी से मिलने वालो में प्रमुख रुप से प्रदेश संयुक्त मंत्री शिव कुमार सिंह चौहान जिला उपाध्यक्ष बी के वर्मा जिला उपाध्यक्ष सुमन यादव जिला महामंत्री सुनीत चौहान जिला मीडिया प्रभारी ओम रतन कश्यप शिवभूषण सिहं चौहान युवा जिलाध्यक्ष लतीफ खान मंसूरी युवा जिला महामंत्री रिंकू यादव संजय महेश्वरी महिला जिलाध्यक्ष गुड्डी वाजपेई गगन त्रिपाठी देवेंद्र सिंह चैहान दिलीप प्रधान सन्तोष राठौर संदीप सौनी आषीश वर्मा आदि उपस्थित रहे।