आगरा।हिन्दुस्तान वार्ता

1 माह में 1 करोड़ सदस्य बनाने के लिए शुरू हुए ,यूपी जोड़ो सदस्यता अभियान के तहत आज उत्तरी विधानसभा के हीरेन अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं से संवाद हुआ।

जिसमें बतौर मुख्य अतिथि दिल्ली के विधायक एवं आगरा के सदस्यता प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने अभियान की समीक्षा बैठक ली।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष  बनै सिंह पहलवान, प्रभारी नूर सिद्दीकी, प्रदेश सचिव डॉ हृदेश चौधरी सहित सभी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब जाति धर्म की राजनीति नही, केजरीवाल का दिल्ली मॉडल चलेगा।

फ्री बिजली, फ्री इलाज, बेहतर शिक्षा, युवाओं को  रोजगार, किसानो को फसल का उचित मूल्य देगी आम आदमी पार्टी। इस अवसर पर महासचिव अशोक धनगर, लक्मी चौधरी, अनमोल बंसल, विजय कपूर आदि मौजूद रहे।