हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा
समाजिक हित में जन जागरुकता लाने एवं नयी पीढ़ी को अत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्यरत संस्था ''मातृभूमि सेवा संघ'' द्वारा रक्तदान महादान शिविर का आयोजन ''लोकहितम ब्लड बैंक'' कमला नगर, आगरा में किया गया । कार्यक्रम की शुरूआत भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर की गयी । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बाबू जी, श्री राजवीर सिंह, प्रदेश प्रभारी मातृ भूमि सेवा संघ विशिष्ठ अतिथि श्री अनंत विश्वेन्द्र जी (ए.डी.जी.सी.) व संस्थापक सदस्य श्री अनिल चौहान जी रहे।
आयोजनकर्ता ,कार्यक्रम मातृभूमि सेवा संघ के जिलाध्यक्ष नीरज अग्रवाल एवं जिला प्रभारी शक्ति सिंह के नेतृत्व में गौरव सिंह धाकरे जिलाध्यक्ष (युवा) के द्वारा किया गया । इसके अलावा विवेक प्रताप सिंह परमार, किशन सारस्वत, प्रवेन्द्र प्रताप सिंह, शैलेन्द्र गुप्ता आदि की भूमिका रही ।
रक्तदान शिविर में श्री अनिल चौहान जी, श्री गौरव सिंह धाकरे, श्री नीरज अग्रवाल, श्री रोहित चौधरी, श्री शक्ति सिंह, श्री अनिल चौहान जी, श्री विवेक प्रताप सिंह, श्रीमती कमलेश शर्मा, श्री नितिन श्रीवास्तव, रजत बंसल, शैलेन्द्र गुप्ता जी, किशन सारस्वत , प्रवेन्द्र प्रताप सिंह आदि दर्जन भर रक्तवीरों ने रक्तदान महादान किया ।


