प्रदेश अब दंगा ,अपराध व भ्रष्टाचार से मुक्त है : सुरेश पासी, राज्यमंत्री (गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग)



हि. वार्ता।राजेश प्रजापति,इटावा

उत्तर प्रदेश की सभी विधानसभाओं में आयोजित होने वाले प्रबुद्ध सम्मेलन के क्रम में आज जनपद इटावा की जसवंतनगर विधानसभा का प्रबुद्ध सम्मेलन कार्यक्रम संयोजक श्री मुकेश यादव जी एवं सह-संयोजक अजय यादव 'बिंदू' जी के संयोजन में एवं एडवोकेट श्री राजेश राजपूत जी की अध्यक्षता में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पार्चन के साथ सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस, भरतिया चौराहा, ताखा-ऊसराहार में सम्पन्न हुआ।

उत्तर प्रदेश सरकार में गन्ना राज्य मंत्री सुरेश पासी जी 'प्रबुद्घ सम्मेलन' में बतौर मुख्य अतिथि सम्मलित हुए। 

प्रबुद्ध सम्मेलन कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए विधानसभा कार्यक्रम संयोजक मुकेश यादव ने कहा उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की सही नीतियों के कारण पूरे प्रदेश में अपराधियों पर अंकुश लगा है। महिला सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता बढी है। 

प्रबुद्ध सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए रिटायर्ड शिक्षक श्री राम कुमार वाजपेयी ने कहा केंद्र की मोदी सरकार तथा प्रदेश की योगी सरकार का एक-एक निर्णय सर्वहारा समाज के लिए है। सबका साथ, सबका विकास के मार्ग पर चलकर सरदार पटेल, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों का भारत निर्माण करने के लिए भाजपा कटिबद्ध है।

प्रबुद्ध सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए सुरेश पासी जी ने सपा व कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि प्रदेश अब दंगा, अपराध व भ्रष्टाचार से मुक्त है।

सपा ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाई। यह गोलियां भारत की संस्कृति व राष्ट्रवाद की विचारधारा पर चली थी। आजादी के बाद बनी कांग्रेस सरकार ने राम के अस्तित्व को नकार दिया। कांग्रेस के समय हिन्दू आतंकवाद जैसा शब्द गढ़ा गया। वोट बैंक के कारण पूर्व मुख्यमंत्री  कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने व तेरहवीं संस्कार में भी सपा का कोई नेता नहीं गया। उन्होंने कहा पीएम मोदी एवं सीएम योगी जनता की आकांक्षाओं व अपेक्षाओं पर खरे उतरे है। उन्होंने केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का विस्तार से चर्चा की और कहा सरकार गरीबों के दहलीज तक सरकार की योजनाओं जैसे आवास,बिजली,शौचालय, मुफ्त अनाज का लाभ सीधे पहुँचा रहीं हैं। योगी सरकार ने एंटी रोमियो टीम के माध्यम से महिलाओं में सुरक्षा का माहौल स्थापित किया। एंटी रोमियो टीम ने 10 हजार केस दर्ज कर 15 हजार असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर जेल में डालने का काम किया। सपा की सरकार में प्रदेश में आये दिन साम्प्रदायिक दंगे होते थे। योगी सरकार के नेतृत्व में  उत्तर प्रदेश दंगा, अपराध व भ्रष्टाचार मुक्त हो गया है। योगी सरकार ने कानून बनाया कि अब सार्वजनिक या व्यक्तिगत संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वाले दंगाइयों से ही नुकसान की भरपाई की जाती है। अब अगर कोई गरीब की झोपड़ी पर कब्जा करने का प्रयास करता है तो उसके घर पर बुलडोजर चलता है। सरकार ने प्रदेश में अपराध और अपराधियों पर ऐसी नकेल कसी कि आज जेल में रहने वाले गुंडे भी डरते है।भूमाफियाओं से अवैध तरीके से कब्जा की गई डेढ़ लाख हेक्टेयर जमीन खाली कराई गई।अपराधियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने के लिए 218 फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना की गयीं। साढ़े चार वर्षों में 16 हजार से अधिक अपराधी गिरफ्तार किये गये। वही 135 दुर्दांत अपराधियों का इनकाउंटर में मार गिराया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री संजीव राजपूत जी ने प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए सरकार व अपनी उपलब्धियों की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा यूपी में अब साम्प्रदायिक दंगे नहीं गरीबों का विकास होता है। सरकार जाति और वर्ग देखकर नही बल्कि गरीब हिन्दू को मकान देती है तो गरीब मुस्लिम को भी मकान देती है। सब मिलकर इस देश का विकास करेंगे। दंगे की बात नहीं सौहार्द की बात करेंगे। विद्वान, प्रबुद्ध समाज ही देश को नई दिशा देते हुए कई तरह की समस्याओं का समाधान कर सकता है।

प्रबुद्ध सम्मेलन कार्यक्रम का कुशल संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री राहुल राज वर्मा जी ने किया।

प्रबुद्ध सम्मेलन प्रमुख रूप प्रबुद्ध सम्मेलन कार्यक्रम समन्वयक देव प्रताप भदौरिया, रमेश राजपूत, मंडल अध्यक्ष सुग्रीव धाकरे, महेश गुप्ता, प्रभात दीक्षित, सागर दुबे, बासु चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य , दीपक शाक्य, रिशु गुप्ता, अनिल राजपूत, जबर सिंह शाक्य  सहित शिक्षक, वकील, डॉक्टर एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रबुद्धजन एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं मीडिया बन्धु उपस्थित रहे ।