27 अक्टूबर को किरावली में हुंकार भरेंगे, जयंत चौधरी।



आगरा।हिन्दुस्तान वार्ता

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी 27 अक्टूबर को किरावली के चौधरी रामवीर सिंह क्रीड़ास्थल में हुंकार भरेंगे। उनकी यह जनसभायें हेलीकॉप्टर के माध्यम से की जा रहीं है इसके तुरंत बाद उनको दूसरी रैली बाजना (मथुरा) में संबोधित करनी है।

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन आगरी ने बताया कि बारिश के कारण उनकी 18 अक्टूबर को होने वाली आशीर्वाद पथ जनसभा स्थगित हो गयी थी जो अब 27 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से किरावली में होगी। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डॉ कुलदीप उज्जवल, ब्रजप्रान्त अध्यक्ष जगपाल सिंह, जिलाध्यक्ष कुसुम चाहर और अन्य पदाधिकारी निरंतर कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हैं। राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन आगरी ने यह भी बताया कि 30 अक्टूबर को बड़ौत में आशीर्वाद पथ का समापन होगा और इन सभी जनसभाओं में घोषित 22 संकल्पों को अपने मेनिफेस्टो में समाहित करके 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी लखनऊ में सरदार पटेल जयंती पर लोक संकल्प 2022 की विधिवत घोषणा करेंगे।