नेशनल चैंबर ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के समक्ष रखी आगरा की समस्याएं।




चैम्बर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने प्रदेश अध्यक्ष से की 1 घंटे की मुलाकात।

प्रदेश अध्यक्ष ने आगरा की समस्याओं को बड़े ध्यान से सुना।

शीघ्र ही चैम्बर की एक बैठक प्रदेश अध्यक्ष के साथ ।

हिन्दुस्तान वार्ता।

आज नेशनल चेंबर के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने सत्तारूढ़ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से 1 घंटे की मुलाकात की। मुलाकात में मनीष अग्रवाल  ने आगरा की कई समस्याओं को उनके समक्ष रखा। उन्होंने कहा इस वक्त चुनाव नजदीक हैं और कुछ कार्य आगरा के लिए होना बेहद जरूरी हैं ।   नगर निगम द्वारा औद्योगिक एवं व्यवसायिक भवनों पर कर की राशि पर कर निर्धारण से पूर्व की तिथि से लगाईं ब्याज को मांफ करने का मुद्दा, औद्योगिक अस्थानों में भूखंडों को लीजहोल्ड से फ्री होल्ड किये जाने का मुद्दा, एसएन हॉस्पिटल में विस्तारीकरण हेतु प्रस्ताव का कैबिनेट से पास कराने के संबंध में, इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (थीम पार्क) योजना के अंतर्गत विभिन्न औद्योगिक सेक्टरों जैसे आईटी सिटी, सोलर सिटी, गारमेंट हब, हैंडीक्राफ्ट एवं खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र की इकाइयों के लिए आगरा की आवश्यकता अनुसार भूमि आवंटन किए जाने की मांग की गई, ग्रेटर आगरा बनाने का मुद्दा और यमुना नदी में शीघ्र ही डिसिल्टिंग के कार्य करने का बिंदु भी रखा गया।  उन्होंने कहा कि आगरा में नवीन ट्रांसपोर्ट नगर की महती आवश्यकता है। अतः आगरा मथुरा हाईवे पर रुनकता के आसपास नवीन ट्रांसपोर्ट नगर की आवश्यकता पर बल दिया। चालू परियोजनाओं जैसे एसएन  में सुपरस्पेशलिटी विंग, स्मार्ट सिटी के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों , मेट्रो रेल परियोजना को गतिपूर्वक कराने की भी मांग की गई। 

प्रदेश अध्यक्ष ने चेंबर अध्यक्ष की बात को बहुत ही ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने इन सभी बिंदुओं के संबंध में एक प्रतिवेदन भेजने के लिए कहा और शीघ्र ही चेंबर के साथ एक बैठक आयोजित करने का आश्वासन दिया।  स्वतंत्र देव सिंह ने चैम्बर अध्यक्ष को बताया कि 70 साल की समस्याएं हैं उत्तर प्रदेश एवं बिहार में।  एकदम नहीं निपटाया जा सकता।  उनको धीमे धीमे सरकार द्वारा निपटाया जा रहा है। आगरा उनके मुख्य एजेंडा में है।  आगरा के संबंध में वे शीघ्र ही माननीय मुख्यमंत्री महोदय से बात करेंगे।