आगरा के इनर रिंग रोड घोटाले को लेकर ,किसानों की बीस दिन से भूख हड़ताल जारी। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह ,प्रशासन से मिले और किसानों की समस्या रखी।




हिन्दुस्तान वार्ता।

 आगरा के इनर रिंग रोड घोटाले में दोषियों को सजा दिलाने के लिए किसानों की भूख हड़ताल लगातार 20 दिन से जारी है। इसको लेकर लगातार कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह ने प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से स्वयं मिलकर दोषियों को सजा दिलाने की मांग की  है। उन्होने कहा कि प्रशासन हठधर्मिता को त्यागे और जायज मांगों को मानकर किसान नेता श्याम सिंह चाहर और उनके साथियों की भूख हड़ताल को समाप्त कराया जाए।

 आज जिला अस्पताल पर अपर जिलाधिकारी नगर और अपर जिलाधिकारी प्रशासन से वार्ता करते हुए कहा कि यह बहुत बड़ा घोटाला है, जब प्रशासन की जांच में लोग दोषी पाए गए हैं तो उन पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है ।अगर जल्दी समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ,अध्यक्ष राजस्व परिषद श्री मुकुल सिंघल उत्तर प्रदेश से जल्दी ही मुलाकात करेगा। उपेंद्र सिंह के साथ वरिष्ठ नेता चंद्रमोहन पाराशर, सुरेश रावत, सौरभ दुबे, बृजेश तोमर, अजय शर्मा आदि ने भी किसानों का हाल जाना।