कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाँन्धी ने आगरा में पुलिस कस्टडी में अरुण बाल्मीकि की मृत्यु ,के परिजनों से की मुलाकात,एवं की 30 लाख की मदद।






हिन्दुस्तान वार्ता।लखनऊ

 कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जी ने आज लखनऊ में आगरा में पुलिस कस्टडी में हुई अरुण वाल्मीकि जी की मृत्यु के परिजनों से मुलाकात की। उनके निर्देश पर आज प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू ने 3000000 रूपए का चेक उनकी पत्नी सोनम और उनके परिवारी जनों को सौंपा इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह, प्रदेश महासचिव श्याम सुंदर उपाध्याय बिट्टू, प्रदेश सचिव शरद उपाध्याय नंदा, विनेश सनवाल,जिला अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह मीनू ,शहर अध्यक्ष देवेंद्र चिल्लू उपस्थित रहे ।प्रियंका गांधी जी ने परिवारी जनों से कुशल क्षेम पूछी और योगी सरकार द्वारा अभी दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई ना होने पर रोष जताया ।प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने  अवगत कराते हुए कहा के इस प्रकार की घटनाएं आए दिन उत्तर प्रदेश सरकार में हो रही हैं जिस पर प्रियंका जी ने संज्ञान लेते हुए हर पीड़ित की आवाज बुलंद करने का निर्देश पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया।