वृन्दावन के छटीकरा मार्ग,श्री कृष्ण शरणम कॉलोनी में बृहद भंडारा सम्पन्न।



वृन्दावन। छटीकरा रोड़ स्थित श्रीकृष्ण शरणम कॉलोनी के मुख्य द्वार पर राधा नाम प्रचार ट्रस्ट एवं गिर्राज ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में अक्षय नवमी के पावन पर्व पर युगल जोड़ी परिक्रमा कर रहे परिक्रमार्थियों के स्वागतार्थ पूड़ी-सब्जी,मिठाई एवं फल आदि का वृहद भंडारा प्रातः 9 बजे से देर रात्रि तक चलाया गया। जिसमें असंख्य परिक्रमार्थियों ने भोज प्रसाद ग्रहण किया। 

श्रीराधा नाम प्रचार ट्रस्ट की अध्यक्ष दीदी आरती शर्मा ने कहा कि हमारा ट्रस्ट विगत 10 वर्षों से प्रतिवर्ष अक्षय नवमी के पुण्य पर्व पर यह भंडारा आयोजित करता है। जिसे उनके ट्रस्ट के द्वारा निःस्वार्थ एवं प्रेम भाव से आयोजित किया जाता है।

गिर्राज ग्रुप के चेयरमैन सन्दीप अरोड़ा ने कहा कि अक्षय नवमी के पावन पर्व पर नंगे पांव चल रहे परिक्रमार्थियों की भोजन प्रसादी सेवा वस्तुतः राधाकृष्ण की ही सेवा है।क्योंकि यह परिक्रमार्थी उनकी ही प्राप्ति हेतु इस मनोरथ को श्रद्धा व भक्ति के साथ पूर्ण करते हैं। 

ब्रज सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने कहा कि हमारी वैदिक व सनातन संस्कृति में भूखे को भोजन कराना अत्यंत पुण्य का कार्य माना गया है। इस कार्य को श्रीराधा नाम प्रचार ट्रस्ट व गिर्राज ग्रुप विगत कई वर्षों से पूर्ण समर्पण एवं श्रद्धा के साथ कर रहा है। इसकी जितनी भी प्रशंसा की जाय वह कम है।

इस अवसर पर कृष्ण कुमार अरोड़ा, सी.ए. कुलदीप अरोड़ा, श्री अरोड़ा, भागवताचार्य संजीवकृष्ण ठाकुर जी, श्रीराधारमण मन्दिर के सेवायत चन्दन गोस्वामी,राधावल्लभ शर्मा, युवा साहित्यकार राधाकान्त शर्मा, सोनू शर्मा, दुर्गेश अग्रवाल, वसुधा चतुर्वेदी, रुचि अरोड़ा आदि की उपस्थिति विशेष रही।

डॉ. गोपाल चतुर्वेदी।