हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा। सेंट जॉन्स कॉलेज के वर्ष 1977-79 बैच के बी.कॉम. छात्रों की रि-यूनियन मीट फतेहाबाद रोड स्थित होटल हावर्ड प्लाजा में उत्साह और आत्मीयता के साथ आयोजित की गई। समारोह में बैच के पूर्व छात्र अपनी-अपनी पत्नियों के साथ शामिल हुए और वर्षों बाद एक-दूसरे से मिलकर पुरानी यादें ताजा कीं।
मिलन समारोह में सभी मित्रों ने कॉलेज जीवन से जुड़े अपने पुराने अनुभव और संस्मरण साझा किए। कार्यक्रम के दौरान तबला वादन, अंताक्षरी और पूल साइड रैंप वॉक ने माहौल को खुशनुमा बना दिया। रैंप वॉक में सभी की पत्नियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए खूब धमाल मचाया। इसके बाद कपल डांस ने समारोह में चार चांद लगा दिए और सभी को कॉलेज के बीते दिनों की याद दिला दी।
रात्रिभोज के बाद सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न भेंट किए गए। एक-दूसरे से शीघ्र पुनः मिलने के वादे के साथ सभी ने भावुकता और खुशी के माहौल में विदाई ली।
समारोह में शेखर गोयल, सुनील गर्ग, राकेश अग्रवाल सी.ए., राकेश भोजनेवीर, संजय पाठक, विजय गर्ग, संजय गुप्ता, बृज मोहन तापड़िया, राजकुमार अग्रवाल, राजीव अग्रवाल सी.ए., राकेश भूटानी, सतीश जैन, अखिल अग्रवाल सहित बैच के अन्य पूर्व छात्र उपस्थित रहे।

