उत्तर भारत की ऐतिहासिक श्रीकृष्ण लीला की हवन-पूजन के साथ विधिवत इति श्री।



हि.वार्ता(धर्मेन्द्र कु.चौधरी)

आगरा:उत्तर भारत की वर्षों से अनवरत जारी ,ऐतिहासिक श्री कृष्ण लीला महोत्सव का 8 नवंबर से शुभारंभ, आज 19 नवंबर को विधिवत हवन-पूजन,के साथ समापन हुआ। 

सन 1924 से श्रीकृष्ण लीला का मंचन लगातार होता आ रहा है।

श्रीकृष्ण लीला समिति के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल 5 वर्ष से  लगातार ,श्रीकृष्ण लीला का कार्यभार सम्भाले हुए है। 

इस बार और पिछले वर्ष कोविद के कारण मंचीय लीला नहीं हो सकी। इस बार श्रीकृष्ण लीला में भगवान श्री कृष्ण जन्म और श्री नंद उत्सव,गोपाष्टमी पूजन ,मयूर नृत्य, फ़ूलों की होली ,श्री गोवर्धन पूजा ,अन्नकूट प्रसाद वितरण, दीप दान जैसे भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। 

आज हवन -पूजन के उपलक्ष्य में अध्यक्ष मनीष अग्रवाल,  

पी. के. मोदी ,विजय रोहतगी,अशोक गोयल ,के के अग्रवाल,प्रेम महेश्वरी,अनूप गोयल, बृजेश अग्रवाल ,आशु रोहतगी,धर्मेंद्र गर्ग, संजय गर्ग आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।