गुरू विराग सागर जी सहित प्रमुख सागर जी की विहसंत सागर जी ने की आगुवानी।



-सात माह बाद शिष्य विहसंत को फिर मिला गुरू का साथ।


-घट यात्रा के साथ आज से शुरू होगा पंचकल्याणक महामहोत्सव।


- रामलीला मैदान अयोध्या नगरी बनकर तैयार, 70 साधूओं का होगा महासंगम।


हि.वार्ता।राजेश प्रजापति

इटावा।  आज से प्रारम्भ होने वाले पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में अपना सानिध्य प्रदान करने के लिए गणाचार्य 108 विराग सागर जी महाराज ससंघ एवं इटावा गौरव आचार्य श्री 108 प्रमुख सागर जी महाराज ससंघ ने इटावा में मंगल प्रवेश किया। दोनो ही आचार्यो की आगुवानी मेडिटेशन गुरू मुनि श्री विहसंत सागर जी महाराज ने राजागंज चौराहा पर की। सात माह बाद मुनि विहसंत सागर को अपने गुरू विराग सागर को साथ मिला तो वहीं इटावा गौरव भी भिण्ड से पद बिहार करते हुए इटावा पहुंचे। पंचकल्याण महोत्सव में सात साधूओं के सानिध्य में विभिन्न मंदिरों की 70 प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा होगी। जिसके लिए समस्त तैयारियों को पूर्ण कर लिया गया है। रामलीला मैदान को अयोध्या नगरी के रूप में बनाया गया है जिसे कटनी एवं आए कारीगरों द्वारा भव्यता प्रदान की गयी है। 

मुनि विहसंत सागर जी महाराज ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि 24 नवम्बर को लालपुरा जैन मंदिर से घटयात्रा प्रारम्भ होगी जो कि अयोध्या नगरी जाएगी। यात्रा में 1008 महिलाएं मंगल कलश लेकर साथ चलेगी तो वही इन्द्र इन्द्राणी भगवान के माता पिता सहित अन्य पात्र 11 बग्गियों में शोभामान होगे। टीकमगढ़ से आए बैण्ड बाजों की ध्वनियों के साथ 70 साधू अयोध्या नगरी में प्रवेश करेगे। 

11 वर्ष बाद हो रहा कार्यक्रम।

इटावा। इटावा की धरा पर पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव 11 वर्ष पूर्व नुमाइश पंडाल में आयोजित हुए थे। अब मुनि विहसंत सागर की प्रेरणा से गणाचार्य विराग सागर एवं आचार्य प्रमुख सागर महाराज के सानिध्य में यह आयोजन रामलीला मैदान अयोध्या नगरी में सम्पन्न हो रहा है। जिसमें प्रदेश सरकार सहित अन्य राज्यों के सीएम, डिप्टी सीएम सहित अन्य मंत्रियों को आमंत्रण भेजा गया है। 

दवा और दुआ एक साथ।

इटावा। पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में दवा और दुआ एक साथ मिलेगी। भगवान के कल्याण के साथ-साथ मानव का कल्याण भी इसी पंडाल में होगा। करीब 300 कार्यसेवक साधू संतों और मानव सेवा के लिए समर्पित रहेगे। छह दिन चलने वाले इस कार्यक्रम में दवा वितरण, वस्त्र वितरण सहित अन्य कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।