चलती गाड़ी में रेप की शिकार ,मथुरा की युवती से मिला कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल।




हिन्दुस्तान वार्ता।मथुरा

चलती गाड़ी में रेप का शिकार हुई मथुरा की युवती जो कि सब इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आगरा गई हुई थी।

 उसके परिवारी जनों से और युवती से कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल मथुरा के डी  मेडिकल कॉलेज में मिला। प्रियंका गांधी जी और अजय कुमार लल्लू जी के निर्देश पर पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने पीड़िता के परिजनों से वार्ता की और भरोसा दिलाया कांग्रेस पार्टी पूरी तरह उनके साथ  है और उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की ,एक करोड़ का मुआवजा और पीड़िता को उत्तर प्रदेश में सब इंस्पेक्टर की नौकरी दी जाए। प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने कहा आए दिन ऐसी घटनाएं उत्तर प्रदेश में हो रही है और योगी जी की पुलिस कुछ भी नहीं कर पा रही है आज आगरा में भी इसी प्रकार की दो घटनाएं हुई हैं। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से सतीश शर्मा पूर्व मंत्री,रोहित चौधरी राष्ट्रीय सचिव, उपेंद्र सिंह  प्रदेश उपाध्यक्ष,प्रदीप माथुर पूर्व विधायक, ममता राजपूत अध्यक्ष प्रदेश महिला कांग्रेस,प्रकाश प्रधान प्रदेश महासचिव,पंखुड़ी पाठक इंचार्ज सोशल मीडिया उत्तर प्रदेश कॉन्ग्रेस, योगेश तालान प्रदेश सचिव,  एसके समाधिया वरिष्ठ नेता,  महेश पाठक  आदि उपस्थित रहे।