वृन्दावन में श्री मंगलेश्वर महादेव मंदिर का जीर्णोद्धार।

  



वृन्दावन। रमणरेती क्षेत्र स्थित श्री मंगल कुंज (अभयराम जी की बगीची) में श्री मंगलेश्वर महादेव मंदिर का जीर्णोद्धार विश्वविख्यात भागवताचार्य पंडित राधेश्याम शास्त्री महाराज की सद्प्रेरणा से अत्यंत श्रद्धा व धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। यह जीर्णोद्धार सी.ए. डॉ. पवन कपूर व श्रीमती अनुजा कपूर (लखनऊ) ने प्रेम विनोद फाउंडेशन, लखनऊ के सौजन्य से करवाया। इस अवसर पर श्रीमंगलेश्वर महादेव मंदिर का नवकलेवर में वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य पुनः प्राण-प्रतिष्ठा, शिवलिंग का रूद्राभिषेक व भगवान शिव की महिमा से सम्बंधित कई स्त्रोतों के पाठ भी विप्रों द्वारा किये गए। साथ श्रीमद्भागवत के 11मूलपाठ व यज्ञ आदि किये गए। 

विश्वविख्यात भागवताचार्य पंडित राधेश्याम शास्त्री महाराज ने कहा कि भगवान शिव की महिमा अनन्त व अपार है। वे साधारण पूजा-अर्चना से ही अतिशीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं। 

वरिष्ठ साहित्यकार व आध्यात्मिक पत्रकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने कहा कि भगवान शिव सर्वपूज्य देवता हैं। इसीलिए उनकी उपासना समूचे विश्व मे की जाती है। 

श्री मंगल कुंज के महंत विपिन बिहारी दास महाराज ने कहा कि श्रीमंगलेश्वर महादेव मन्दिर की अत्यधिक महत्ता  है। यह वृन्दावन का अति प्राचीन मंदिर है। यहां पूजा-अर्चना करने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

श्री मंगलेश्वर महादेव मन्दिर के जीर्णोद्धारक सी.ए. डॉ. पवन कपूर ने कहा कि उनका ट्रस्ट "प्रेम विनोद फाउंडेशन" समूचे देश में लोक कल्याण एवं आध्यात्म के अनेकों कार्य कर रहा है। उसी कड़ी में हमारे ट्रस्ट ने वृन्दावन के मंगल कुंज में अतिप्राचीन महादेव मंदिर का जीर्णोद्धार करने का बीड़ा उठाया है। 

इस अवसर पर भागवताचार्य पं. राधेश्याम शास्त्री महाराज,पंडित लक्ष्मीनारायण शास्त्री,भागवताचार्य गोपालकृष्ण शर्मा, रासाचार्य स्वामी डॉ. देवकीनन्दन शर्मा महाराज, युवा साहित्यकार राधाकांत शर्मा,प्रेम दास बाबा, श्रीमती अनुजा कपूर आदि की उपस्थिति विशेष रही।

इस आयोजन में सन्त,ब्रजवासी-वैष्णव सेवा एवं समष्टि भंडारा भी हुआ।